दिल्ली चुनाव के लिए संघ ने उतारी टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 15 सालों से दिल्ली की सत्ता से दूर रही भाजपा को जीत दिलाने के लिए न केवल भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व बल्कि संघ भी सक्रिय हो गया है। हरियाणा, जम्मू कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र चुनाव के बाद अब संघ के पूर्णकालिक सदस्य चुनाव कमान संभालने के लिए दिल्ली पहुंच गए है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की नैया पार लगाने के लिए करीब 100 पूर्णकालिक दिल्ली में डेरा डालने पहुंच गए हैं। इनकी पैनी नजर हर विधानसभा पर होगी। बुधवार को भाजपा के संगठन महामंत्री रामलाल ने चुनाव की रणनीति से भी उन्हें अवगत कराया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। चुनावी रणनीति के तहत पन्ना प्रमुख सम्मेलन तो शुरू किया ही जा चुका है। अब इस पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करने के लिए पूर्णकालिकों को भी तैनात किया जा रहा है।
100 लोगों की ये टीम करेगी कमाल
दिल्ली के 14 जिलों के अलावा सभी 70 विधानसभा में इनकी तैनाती की जाएगी। बुधवार को पूर्णकालिकों की गुप्त बैठक भी हुई। जिसमें संगठन महामंत्री रामलाल, दिल्ली के संगठन महामंत्री विजय शर्मा ने अन्य राज्यों से पहुंचे पूर्णकालिकों के साथ बैठक की।
संघ के सूत्रों का कहना है कि ये पूर्णकालिक पन्ना प्रमुखों पर तो निगरानी रखेंगे ही साथ ही हर विधानसभा का एक रिपोर्ट कार्ड तैयार करेंगे। टिकट के दावेदारों से संबंधित रिपोर्ट भी पूर्णकालिक तैयार करेंगे।
इन्हीं के रिपोर्ट को ध्यान में रख पार्टी भी टिकट का फैसला लेगी। पूर्णकालिक हर पोलिंग बूथ पर 60 वोट पर नियुक्त पन्ना प्रमुख पर निगरानी रखेंगे। 12 से 15 मकान में इन्हें कम से कम छह बार मतदाताओं से संपर्क साधने के लिए भेजा जाएगा।