फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The rope broke while working, the plumber died after falling down

Delhi NCR News: काम करने के दौरान रस्सी टूटा, नीचे गिरने से प्लंबर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
-पश्चिम विहार वेस्ट की घटना, पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला किया दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में काम करने के दौरान दूसरी मंजिल से गिरकर एक प्लंबर की मौत हो गई। घटना के समय पर वह रस्सी के सहारे पाइप को ठीक कर रहा था। इसी दौरान रस्सी टूट गई। मृतक की शिनाख्त न्यू मोती नगर निवासी रामचंदर (49) के रूप में हुई है। घायल को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि घटना 31 जुलाई की है। पश्चिम विहार वेस्ट थाना पुलिस को सूचना मिली कि जीएच 14 सोसाइटी में दूसरी मंजिल पर काम करने के दौरान एक प्लंबर नीचे गिरकर घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची तब तक घायल प्लंबर को लोग बालाजी अस्पताल में लेकर चले गए थे। अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मौके पर छानबीन के दौरान पुलिस ने पाया कि प्लंबर रामचंदर दूसरी मंजिल के पास रस्सी का झूले पर लटका कर पाइप ठीक कर रहा था। इसी दौरान रस्सी टूट गई और वह नीचे गिर गया। काम करने के दौरान उसके पास सुरक्षा का कोई उपकरण नहीं था। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed