फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The robbery and stabbing were a ruse, but the real motive was to teach a lesson to the abusive teacher.

Delhi NCR News: लूट-चाकूबाजी तो था बहना, असली मकसद दुराचारी शिक्षक को था सबक सिखाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
-न्यू अशोक नगर में यौन शोषण करने का बदला लेने के लिए नाबालिग छात्र ने साथी के साथ मिलकर शिक्षक को चाकू से गोदा
विज्ञापन

-सीसीटीवी कैमरे से नाबालिग और साथी को पुलिस ने पकड़ा, नाबालिग के खुलासे के बाद शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी जिला के न्यू अशोक नगर में एक शिक्षक से लूटपाट और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में उसके एक छात्र और उसके साथी को पकड़ा है। छात्र ने पुलिस को बताया कि शिक्षक उसका यौन शोषण करता था, जिसका बदला लेने के लिए उसने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल व नकदी बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि दो जनवरी की देर रात न्यू अशोक नगर थाना पुलिस को कोंडली पुल के पास एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। युवक की पहचान कोंडली निवासी जयप्रकाश के रूप में हुई। उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई।
जांच में पीड़ित पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा और वारदात की सही जानकारी देने से बचता रहा। पुलिस ने अपनी जांच जारी रखते हुए घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। एक फुटेज में नहर रोड पर पीड़ित को एक नाबालिग लड़के के साथ जाते हुए देखा गया। कुछ समय बाद पीड़ित अकेला जख्मी हालत में आता दिखा। एक फुटेज में नाबालिग दूसरे रास्ते से भागते हुए दिखा। फुटेज से पुलिस ने नाबालिग की पहचान की और उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि जयप्रकाश से वह ट्यूशन पढ़ता था। उसने आरोप लगाया कि शिक्षक उसका लगातार यौन शोषण कर रहा था। इससे परेशान होकर उसने इलाके में रहने वाले अपने एक जानकार देवराज उर्फ जग्गू के साथ मिलकर बदला लेने की साजिश रची।
विज्ञापन

शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग छात्र के खुलासे के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। जिसमें यौन शोषण की पुष्टि होने पर पुलिस ने पीड़ित शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में आरोपी शिक्षक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article