{"_id":"1058dd51df35b5620665014dda223785","slug":"the-roads-were-jammed-are-stranded-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम हुईं सड़कें...फंसे रहे वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम हुईं सड़कें...फंसे रहे वाहन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 08 Feb 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगन्नाथ रथयात्रा के मद्देनजर रविवार को शहर में कई स्थानों पर ट्रैफिक रोका गया, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जाम लग गया। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की दिक्कत को देखते हुए रूट डायवर्जन नहीं किया था, लेकिन जहां-जहां से यात्रा गुजरी, वहां कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोका गया।
विज्ञापन
रथयात्रा सुबह 11 बजे शुरू होनी थी, मगर यात्रा दोपहर दो बजे नवयुग मार्केट से शुरू हुई। इसके बाद यात्रा दिल्ली गेट, डासना गेट, मालीवाड़ा चौक, बसंत चौक, नासिरपुर फाटक, कविनगर रामलीला मैदान, इंग्राहम चौक, हरेकृष्ण मार्ग होते हुए देर शाम इस्कॉन मंदिर राजनगर सेक्टर -10 पहुंची।
विज्ञापन
लिहाजा इन मार्गों का ट्रैफिक उस वक्त रोक दिया गया, जब यात्रा वहां पहुंची। यात्रा निकलने के बाद ट्रैफिक चालू कर दिया गया।
इसके अलावा मालीवाड़ा में सीवर लाइन बिछने की वजह से भी मालीवाड़ा, अंबेडकर रोड और कई अन्य मार्गों पर जाम लगा रहा। यहां बेरिकेडिंग कर ट्रैफिक रोका गया है।