फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The risk of viral infection increases due to weather change

Weather Woes : मौसम बदलने से वायरल संक्रमण का बढ़ा खतरा, जल जनित बीमारियों से बचाव को लेकर सावधानी की सलाह

Mon, 30 Jun 2025 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Jun 2025 06:18 AM IST
सार

अस्पतालों में मौसमी बुखार से लेकर टाइफाइड, गले में संक्रमण, कान में दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
The risk of viral infection increases due to weather change
demo

विस्तार

मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। अस्पतालों में मौसमी बुखार से लेकर टाइफाइड, गले में संक्रमण, कान में दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। डॉक्टर जल जनित बीमारियों से बचाव को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन


लोकनायक अस्पताल की उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रितु सक्सेना ने बताया कि मौजूदा मौसम बैक्टीरिया और वायरस संबंधी बीमारियों के अनुकूल है। मौसम में उमस है। बरसात के शुरू होने पर यह परेशानी और ज्यादा बढ़ जाएगी। अभी टाइफाइड, वायरल बुखार, हेपेटाइटिस, खांसी-जुकाम, उल्टी और दस्त लगने के मरीज जरूर सामने आ रहे हैं। इसमें करीब 5-10 फीसदी का इजाफा हुआ है, जिसकी चपटे में बच्चे से लेकर वरिष्ठ भी आ रहे है। ऐसे मौसम में ज्यादातर बीमारियां बाहर का खाने-पीने से होती है।
विज्ञापन


लोग यह बरतें सावधानी

  • आसपास गंदा पानी जमा न होने दें
  • बाहर के कटे फल और तला-भूना खाने से परहेज करें
  • एसी का तापमान सामान्य रखें
  • बाहर से आने पर एकदम ठंडा पानी न पीयें
  • एलर्जी से बचाव के लिए चेहरे पर मास्क लगाकर रखें
  • पानी को उबालकर पीयें

पेट का संक्रमण होता है सबसे अधिक
स्वामी दयानंद अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ग्लैडबिन त्यागी ने बताया कि ऐसे मौसम में सबसे ज्यादा पेट का संक्रमण होता है। सर्दी और जुकाम की समस्या भी लोगों में देखने को मिलती है। त्वचा और आंखों में संक्रमण की समस्या के मरीज भी सामने आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में नमी के कारण बढ़ी दिक्कत
डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल के ईएनटी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि प्री मानसून में नमी के कारण पोलन एलर्जी के मरीज सामने आ रहे हैं। इसमें छींक अधिक आने, नाक के बहने और बंद हो जाने की समस्या मरीजों में देखने को मिल रही है। गले में खराश, शरीर में दर्द महसूस होने की समस्या को भी मरीज बयां कर रहे है। साथ ही कान में दर्द होने की शिकायत भी लेकर मरीज पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed