फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "The rhetoric of the jam ... Khulegakkkttr in 2019 thanks to the great efforts of the '

'ये जुमलों का जाम है...2019 में खुलेगा..खट्टर जी के महान प्रयासों के लिए धन्यवाद'

Fri, 29 Jul 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jul 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
"The rhetoric of the jam ... Khulegakkkttr in 2019 thanks to the great efforts of the  '
गुड़गांव में जाम - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम में जलभराव, ट्रैफिक जाम और स्कूल-ऑफिस बंद करने की खबर के बीच दिल्ली की आप सरकार के मंत्रियों ने भाजपा शासित मनोहर लाल खट्टर सरकार पर खूब हमले बोले। 

विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने लिखा-गुड़गांव का नाम गुरुग्राम रखने से विकास नहीं होता। विकास के लिए योजनाएं बनाना और उन पर अमल करना जरूरी होता है। जुमलों से जाम नहीं खुलेगा तो एक ट्वीट को रि-ट्वीट में टैग करके केजरीवाल ने लिखा, ये है भाजपा का शासन।
विज्ञापन


गुरुग्राम में जाम को लेकर आने वाले ट्वीट में केजरीवाल ने पहला टैग किया जिसमें लिखा था जाम, स्कूल और ऑफिस बंद जिस पर सीधे शासन पर हमला किया। 

उसके बाद गुरुग्राम में एक जगह तो सड़क नदी में बदल गई वाले ट्वीट को केजरीवाल ने रि-ट्वीट करने के साथ एक अन्य रि-ट्वीट किया जिसमें ट्रैफिक जाम, जलभराव की फोटो टैग थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'आज सरस्वती नदी पुन: गुरुग्राम में अवतरित हुई है'

"The rhetoric of the jam ... Khulegakkkttr in 2019 thanks to the great efforts of the  '
jam in gurgaon - फोटो : अमर उजाला

उसकी एक फोटो में पूरी कार पानी में डूबी हुई दिखाई दे रही थी। इस ट्वीट में लिखा था कि हम इसे मिलेनियम सिटी कहते हैं। यह मजाक है। नगर नियोजन में और समय देने की जरूरत है, नाम बदलने में नहीं।

केजरीवाल ने अंशुल भार्गव के ट्वीट जिसमें लिखा था कि बारिश में गुडग़ांव जाम, असम, मध्य प्रदेश और हरियाणा में बाढ़ लेकिन दोष के लिए अरविंद केजरीवाल सही है को भी रि-ट्वीट किया।

जलमंत्री कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया, जुमलों का जाम है, दिल्ली, बिहार, बंगाल की गाड़ी निकल चुकी है, पंजाब, गोवा और गुजरात की निकलने वाली है, 2019 में खुल जायेगा ये जाम। एक अन्य ट्वीट को टैग करके मिश्रा ने लिखा खट्टर जी के महान प्रयासों के लिए धन्यवाद, आज सरस्वती नदी पुन: गुरुग्राम में अवतरित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed