{"_id":"491f5419b3701b25fe208abeebb87a10","slug":"the-registry-office-is-also-open-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडे को भी खुलेगा रजिस्ट्री कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडे को भी खुलेगा रजिस्ट्री कार्यालय
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 25 Mar 2014 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लोजिंग के चलते राजस्व जुटाने की सरकारी विभागों की कोशिश भी तेज हो गई हैं। इसी के चलते कई विभागों ने अब तय किया है कि इस बार 30 और 31 मार्च को (संडे और क्लोलिंग डे) के बावजूद ज्यादातर सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे।
विज्ञापन
रजिस्ट्री दफ्तर
स्टांप एवं निबंधन विभाग ने राजस्व लक्ष्य पूरा करने के लिए तय किया है कि क्लोजिंग होने के बावजूद सभी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय खुले रहेंगे। एआईजी स्टांप जीपी सिंह ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
आरटीओ
परिवहन विभाग में टैक्स डिपार्टमेंट खुलेगा। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक टैक्स जमा किया जाएगा। आरटीओ मयंक ज्योति ने बताया कि आफिस को खुला रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन
सभी बिलिंग सेंटर खुले रहेंगे। चेक और कैश दोनों काउंटरों पर काम होगा। चीफ इंजीनियर राशिद अबरार ने बताया कि राजस्व जुटाने और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिलिंग काउंटर खोलने का निर्णय लिया गया है।
वाणिज्य कर
व्यापारियों की सुविधा के लिए विभाग को दोनों दिन खुला रखने का निर्णय लिया गया है। एडिशनल कमिश्नर आरएन श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों दिन लोगों का काम सुबह से शाम तक सामान्य दिनों की तरह किया जाएगा।