फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The rape of young boys kidnapped.

अगवा कर युवती से लड़कों ने किया गैंगरेप

Wed, 24 Feb 2016 01:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 24 Feb 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
The rape of young boys kidnapped.

शहर के पॉश इलाके सेक्टर-29 से तीन लड़कों द्वारा 26 वर्षीय युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी युवक युवती को सड़क किनारे ही छोड़ कर फरार हो गए। पीड़िता द्वारा थाना सेक्टर-29 में मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली के मुनिरका निवासी एक युवती ने थाना सेक्टर 29 पुलिस को बताया कि सोमवार को एमजी रोड स्थित सहारा मॉल के बार में गई थी। वहां से देर रात घर जाने के लिए निकली।
विज्ञापन


सेक्टर-29 में बेवरले पार्क के पास पहुंचकर वह सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उसके पास एक कार आकर रुकी। इस कार में से दो युवक उतर कर उसके पास पहुंचे और उसे जबरन खींचकर कार में डाल लिया और कार लेकर चल दिए। पीड़िता ने बताया कि कार में युवकों के साथ एक युवती पहले से ही सवार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार तीनों युवकों ने उसके साथ कार में ही दुष्कर्म किया। इस दौरान वह करीब दो घंटे तक कार को शहर की सड़कों पर घुमाते रहे। बाद में उसे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।


आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसका मेडिकल कराया गया तथा मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए गए। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed