फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The rally will be monitored via drones; a special corridor will be provided for rail passengers and patients.

Delhi NCR News: रैली पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर, रेल यात्रियों व मरीजों के लिए होगा विशेष काॅरिडोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
रामलीला मैदान में 50 हजार से अधिक लोगों के जुटने का इनपुट, जाम हो सकती है मध्य व नई दिल्ली
विज्ञापन

पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। रैली में 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना के मद्देनजर पूरे इलाके की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। इसके लिए 12 से 15 ड्रोन तैनात किए जाएंगे। ड्रोन के जरिए रामलीला मैदान के साथ आसपास के मार्गों और इलाकों पर भी नजर रखी जाएगी।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने रैली में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का इनपुट दिया है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए अर्द्धसैनिक बलों की 10 से अधिक कंपनियां और दिल्ली पुलिस के सात हजार से ज्यादा जवान तैनात किए जाएंगे। मैदान के आसपास बैरिकेडिंग की गई है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी किया जाएगा। पुलिस के आग्रह पर कांग्रेस की ओर से भी करीब एक हजार स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने रामलीला मैदान पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

मार्च की अनुमति नहीं, पुलिस आयोजकों के संपर्क में
कांग्रेस ने शुक्रवार शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने समर्थकों से एक नवंबर को दोपहर 12 बजे सीपी जंक्शन (कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड) पर जुटने की अपील की है। यहां से रामलीला मैदान तक मार्च प्रस्तावित है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने केवल मैदान में रैली की अनुमति दी है, मार्च की नहीं। डीसीपी रोहित राजबीर सिंह के अनुसार, मार्च के लिए कांग्रेस की ओर से अनुमति का कोई आवेदन नहीं मिला है। पुलिस इस संबंध में आयोजकों के संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों के लिए सुरक्षित रास्ता रखा जाएगा
रैली के दौरान आम लोगों, मरीजों और यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए विशेष कॉरिडोर बनाए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस की सेंट्रल रेंज के डीसीपी के. रमेश ने बताया कि एलएनजेपी और जीबी पंत अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों के लिए रास्ता सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि एंबुलेंस और अन्य वाहन बिना रुकावट पहुंच सकें। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए भी स्थानीय पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और संबंधित एजेंसियां मिलकर अलग कॉरिडोर तैयार कर रही हैं।

14 जोन में बांटा गया मैदान, जंतर-मंतर जाने पर रोक
सुरक्षा व्यवस्था के तहत रामलीला मैदान को 14 जोन में बांटा गया है। पुलिस की ओर से रैली के लिए निर्धारित 14 शर्तों के अनुसार, किसी भी कार्यकर्ता को जंतर-मंतर जाने या मैदान से बाहर जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। रैली सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी और निर्धारित समय तक समाप्त करनी होगी। मैदान या आसपास रात में रुकने पर भी रोक रहेगी। इसके अलावा भड़काऊ भाषण देने और सार्वजनिक सौहार्द बिगाड़ने वाले बयानों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed