{"_id":"5e2a40ca8ebc3e4aeb5a4c7c","slug":"the-rally-and-meetings-intensified-for-delhi-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली चुनाव : तेज हुआ चुनाव प्रचार का सिलसिला, आज शाह की तीन रैलियां तो नड्डा की दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली चुनाव : तेज हुआ चुनाव प्रचार का सिलसिला, आज शाह की तीन रैलियां तो नड्डा की दो
Fri, 24 Jan 2020 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 24 Jan 2020 06:26 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विधानसभा चुनाव में रैली और सभाओं का सिलसिला जोर पकड़ रहा है। आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तीन रैलियां हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी दो रैलियां करने वाले हैं। अपने प्रचार रथ को गति देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के सबसे बड़े प्रचारक अरविंद केजरीवाल भी राजधानी में रोड शो करने वाले हैं।
विज्ञापन
कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मटियाला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में आप व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने सीएए, अनुच्छेद 370, जेएनयू मामला, शाहीन बाग को लेकर आप व कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन
शाह ने कहा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कहते हैं कि वह शाहीन बाग वालों के साथ है। यह बयान उनका दिल्ली की शांति को तोड़ने वाला है। आप व कांग्रेस युवा व अल्पसंख्यकों को भड़काने का काम कर रही है। शाह ने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों (आप व कांग्रेस) ने दिल्ली में दंगा करवाया। जेएनयू में बच्चे नारा लगाते है कि भारत तेरे टुकड़े हों एक हजार।
विज्ञापन
ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए। जब उन्हें जेल भेजा गया तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मफलर पहन कर विरोध करने पहुंच गए थे। थोड़ी देर बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी समर्थन में पहुंच गए। शाह ने टुकड़े-टुकड़े गैंग पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत माता के टुकड़े करने की बात करने वालों को जेल में भेजने से कोई नहीं रोक सकता।
कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यकर्ताओं को दिल्ली फतह करने का मंत्र दिया था। पालम और महरौली विधानसभा में संगठनात्मक बैठक की। इस अवसर पर मिजोरम प्रभारी पवन शर्मा भी मौजूद रहे।
जेपी नड्डा ने कहा कि तय है कि अबकी बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। क्षेत्र में की गई मेहनत हमें जीत दिलाएगी। भाजपा का रिकॉर्ड काम करने का है। दिल्ली की सत्ता में बिना रहे भी कार्यकर्ता काम करते रहे हैं।
वहीं आप के केजरीवाल भी चुनावी जंग में जीत हासिल करने के लिए जुटे हुए हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी आज सभा करने वाले हैं।