फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The race for admission to DU undergraduate courses is over

Delhi NCR News: डीयू स्नातक कोर्स में दाखिले की दौड़ खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
- करीब साढ़े सात हजार से ज्यादा सीट रह गई खाली, ज्यादातर सीट लैंग्वेज कोर्स की
विज्ञापन


- ऑन द स्पॉट मॉपअप राउंड में सिर्फ 1600 सीटों को भरा जा सका

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के स्नातक में दाखिले की दौड़ खत्म हो गई है। दाखिले के लिए ऑन द स्पॉट मॉपअप राउंड (फिजिकल मोड) के बाद भी साढ़े सात हजार से ज्यादा सीटे खाली रह गई। मॉपअप राउंड-1 के बाद बची खाली सीटों को भरने के लिए डीयू ने दोबारा से सीट भरने का मौका दिया था।

स्नातक में दाखिले के लिए अलग-अलग कॉलेजों में 9194 सीटें खाली थी। इसमें सामान्य श्रेणी में 1439, ओबीसी श्रेणी में 2136, एससी श्रेणी में 1092, एसटी श्रेणी में 1528, ईडब्ल्यूएस में 1248, दिव्यांग श्रेणी में 1263, सिख में 246 और क्रिश्चियन में 242 सीटें थी। इन खाली सीटों को भरने का मुद्दा बीते दिनों ईसी की बैठक सामने आया था। उसके बाद डीयू प्रशासन ने दोबारा से ऑन द स्पॉट मॉपअप राउंड के तहत सीटों को भरने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


उम्मीदवारों को दोबारा से दाखिले का मौका देने पर डीयू को 12210 पंजीकरण मिले थे। इसके लिए दाखिला की प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू हुई थी और 29 सितंबर रात को संपन्न हो गई। डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि ऑन द स्पॉट मॉपअप राउंड के तहत करीब 1600 सीटों पर दाखिले हुए। सीटे ज्यादातर लैंग्वेज कोर्सेज में खाली पड़ी है। खाली सीटों को लेकर समीक्षा की जाएगी। आंकड़ों का विश्लेषण करेंगे। इस बार कुल 72 हजार दाखिले हुए। पिछले वर्ष भी इतनी संख्या में दाखिले हुए थे। अब यूजी के लिए दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीवेब में दाखिला प्रक्रिया जारी

डीयू के नॉन कॉलेजिएट वीमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) के केंद्रों में बीए और बीकॉम प्रोग्राम में दाखिले को लेकर प्रक्रिया जारी है। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को दोबारा से दाखिले का मौका दिया गया है। उम्मीदवार दो अक्तूबर तक केंद्र में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। केंद्र तीन अक्तूबर तक दाखिले संबंधी औपचारिकता को पूरा करेंगे। जबकि फीस भुगतान की आखिरी तारीख चार अक्तूबर है। यह दाखिला लेने का आखिरी का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed