फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The program Dudeswaranath Pramod Krishna, the Hindu organization in protest.

दूधेश्वरनाथ में प्रमोद कृष्णम का कार्यक्रम, विरोध में हिंदू संगठन

Sat, 02 Jan 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 02 Jan 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
The program Dudeswaranath Pramod Krishna, the Hindu organization in protest.
कल्कि महाराज के नाम से प्रसिद्ध आचार्य प्रमोद कृष्णम् के दूधेश्वरनाथ मंदिर में मनाए जाने वाले अवतरण दिवस का विरोध शुरू हो गया है।
विज्ञापन


4 जनवरी को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के विरोध में शुक्रवार को हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने बैठक की। इसमें हिंदूवाहिनी, शिवसेना, बजरंग दल, गो रक्षा समिति और भाजपा के सदस्य शामिल हुए।

बैठक में बोलते हुए हिंदूवाहिनी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी ने कहा कि प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में कल्कि महाराज का अवतरण दिवस नहीं मनने दिया जाएगा। कल्कि महाराज ने विगत दिनों कैबिनेट मंत्री आजम खां को देशभक्त बताते हुए शिवसैनिकों को ‘गुंडा’ बताया था।
विज्ञापन


भाजपा नेता भानू शिशौदिया का कहना था कि दूधेश्वरनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में कुछ मुस्लिम समाज के लोगों के शिरकत किए जाने की भी बात है, यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवेसना के वरिष्ठ पदाधिकारी महेश आहूजा का कहना था कि मंदिर में अगर कार्यक्रम होता है तो सभी कुछ हिंदू रीति-रिवाज से होना चाहिए।

ऐसे में मंदिर प्रांगण में जो भी व्यक्ति प्रवेश करे, उसके माथे पर तिलक लगाया जाए।  बैठक में बजरंग दल के सुभाषचंद्र शर्मा, गोरक्षा दल से अरुण मुखिया, वेद नागर के अलावा भाजपा से तनुज त्यागी, अरविंद अकेला, राकेश कोरी, अंकुर त्यागी, अरविंद प्रभात समेत हिंदू संगठनों के अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।


मंदिर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तनाव का माहौल है। इस मामले में डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है और मंदिर परिसर के साथ ही शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। - धर्मपाल गर्ग, अध्यक्ष श्रीदूधेश्वरनाथ मंदिर विकास समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed