फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   the priest opened the secret when dead body arived on newly married in Crematorium

शमशान पहुंची नवविवाहिता की लाश, तो पंडित ने खोला राज

Thu, 16 Apr 2015 02:01 AM IST
Updated Thu, 16 Apr 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
the priest opened the secret when dead body arived on newly married in Crematorium

शाहदरा इलाके में मंगलवार संदिग्ध हालत में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त पूजा (20) के रूप में हुई है। पूजा की मौत के बाद ससुराल वाले उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए।

विज्ञापन


शक होने पर पंडित ने मामले की सूचना पुलिस और युवती के मायके वालों को दी। वहीं पूजा के पिता ने उसके ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया है। मामले की छानबीन क्षेत्रीय एसडीएम कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूजा के पति रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है। उसके सास-ससुर से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पूजा अपने पति रिंकू के साथ बलबीर नगर शाहदरा में रहती थी। रिंकू प्राइवेट नौकरी करता है। पूजा का मायका शाहदरा के ही राम नगर में है। दिसंबर 2014 में पूजा ने रिंकू से प्रेम विवाह कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के घरवालों का आरोप ससुरे ने की रेप की कोशिश

the priest opened the secret when dead body arived on newly married in Crematorium

पूजा के पिता अशोक के मुताबिक शादी के बाद से ही उनकी बेटी को परेशान किया जाने लगा था। शादी के कुछ ही दिनों बाद उसके साथ ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन लोकलाज के डर से इसकी शिकायत नहीं की गई।

मंगलवार शाम को श्मशान घाट से उन्हें बेटी की मौत की सूचना दी गई थी। शुरूआत में वह बीमारी से मौत की बात कर रहे थे। लेकिन पुलिस के पूछने पर आरोपियों ने बताया कि पूजा ने फांसी लगा ली।

अशोक के मुताबिक उनकी बेटी कभी फांसी नहीं लगा सकती है। उसकी गला दबाकर हत्या की गई। उनका कहना था कि अगर उनकी बेटी ने फांसी ही लगाई थी तो ससुराल वालों ने पुलिस व उन्हें सूचना क्यों नहीं दी। शाहदरा थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed