फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The portal of the Revenue Department has been down for four days, and the registration process in the tehsils has been halted.

Delhi NCR News: चार दिन से ठप रेवेन्यू विभाग का पोर्टल, तहसीलों में रजिस्ट्री पर ब्रेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
- इकरारनामा, बैनामा और अन्य कार्य ठप, लोगों के सौदे अटके; सरकार को भी राजस्व का नुकसान
विज्ञापन


शेर सिंह डागर
नूंह।
हरियाणा के राजस्व विभाग का ऑनलाइन पोर्टल पिछले चार दिनों से ठप है। इस कारण से जिले की तहसीलों में जमीन-जायदाद से जुड़े लगभग सभी महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहा हैं। नूंह जिले की सभी तहसीलों में रजिस्ट्री, इकरारनामा, बैनामा, इंतकाल और अन्य राजस्व सेवाएं प्रभावित हैं। इससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सरकार को भी प्रतिदिन लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
तहसीलों में सुबह से ही लोग दस्तावेज लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन पोर्टल नहीं चलने के कारण उन्हें बिना काम कराए लौटना पड़ रहा है। कई लोगों के जमीन के सौदे तय समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है, जिनके इकरारनामे (एग्रीमेंट) की समय-सीमा समाप्त होने वाली है। समय पर रजिस्ट्री नहीं होने से उनके सौदे रद्द होने या आर्थिक नुकसान का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

आमजनता परेशान, कामकाज भी पड़ रहा असर
वकीलों और दस्तावेज लेखकों ने बताया कि चार दिन से काम पूरी तरह ठप है। इससे न केवल आम जनता परेशान है, बल्कि तहसीलों से जुड़े कारोबार पर भी असर पड़ा है। हर दिन सैकड़ों रजिस्ट्रियां नहीं हो पाने से सरकार को स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में मिलने वाला राजस्व भी प्रभावित हो रहा है। इंतकाल दर्ज नहीं हो रहे हैं अगर कोई होता है तो गलत हो रहा है, जिसे डिलीट करने का भी ऑप्शन नहीं है। लोगों का कहना है कि डिजिटल व्यवस्था का उद्देश्य काम को आसान बनाना था, लेकिन पोर्टल बार-बार ठप होने से पूरी व्यवस्था प्रभावित हो जाती है। यदि तकनीकी समस्या का तत्काल समाधान नहीं किया गया तो लंबित मामलों का बोझ और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे तो राजस्व विभाग का पोर्टल राज्य स्तर पर चलाया जाता है। फिर भी जिला स्तर पर जो भी संभव हो पाएगा उसको ठीक करने कर पूरा प्रयास किया जाएगा। विभाग का पोर्टल क्यूं नहीं चल रहा है इसकी भी जांच कराई जाएगी। कोशिश रहेगी कि जल्द समस्या का समाधान कराया जाए।
- अखिल पिलानी, जिला उपायुक्त नूंह।

वीरवार से तहसील के चक्कर लगा रहा हूं। जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। तय समय निकल गया तो हमारा सौदा भी टूट सकता है। सरकार को इस समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए।
-तौसिफ बिसरू।
-----------
इकरारनामा होने के बाद तय समय में रजिस्ट्री जरूरी होती है। पोर्टल बंद होने से कई लोगों के एग्रीमेंट खतरे में पड़ गए हैं। इससे आर्थिक नुकसान की आशंका बढ़ गई है।
-अजरूद्दीन, अधिवक्ता।
----------
छुट्टी लेकर तहसील आए थे, लेकिन पोर्टल बंद होने के कारण बिना काम कराए लौटना पड़ा। लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। इंतकाल दर्ज नहीं हो रहा, कई हुए हैं तो वो गलत हो गए। पोर्टल ठीक नहीं है।

-मोहम्मद कैफ।
------
रेवेन्यू पोर्टल बंद रहने से पूरी रजिस्ट्रेशन व्यवस्था प्रभावित हो जाती है। सरकार को ऐसा वैकल्पिक सिस्टम विकसित करना चाहिए, ताकि तकनीकी खराबी के दौरान भी जरूरी सेवाएं जारी रह सकें।
-हारुन वरिष्ठ अधिवक्ता

मुख्य बिंदु
-चार दिन से बंद है हरियाणा रेवेन्यू विभाग का पोर्टल।
-नूंह की सभी तहसीलों में रजिस्ट्री, इकरारनामा सहित अन्य कार्य प्रभावित।
-सैकड़ों लोग रोज लौट रहे हैं बिना काम कराए।
-सरकार को स्टांप ड्यूटी व रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में राजस्व का नुकसान।
-इकरारनामे की समय-सीमा पूरी होने से लोगों के सौदे टूटने का खतरा।
-लोगों ने पोर्टल जल्द शुरू कराने और वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed