फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The police do not even know who crushed policeman

पुलिसकर्मी को कौन कुचल गया पुलिस को ये भी पता नहीं

Sat, 12 Dec 2015 10:36 AM IST
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:36 AM IST
विज्ञापन
The police do not even know who crushed policeman

आम आदमी के लिए ही नहीं, गाजियाबाद की सड़कें पुलिसकर्मियों के भी खून की प्यासी हैं। पिछले कुछ सालों में 15 से ज्यादा पुलिसवालों की मौत सड़क हादसों हो चुकी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सुरेश बालियान को कुचलने वाले का तो पुलिस पता भी नहीं कर पाई, जबकि नजदीक ही कलक्ट्रेट और पुलिस आफिस है। हापुड़ चुंगी भी पर भी फोर्स रहती है।
विज्ञापन


इससे पहले वर्ष 2004 में कांस्टेबल महेंद्र सिंह की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई थी, सिपाही यशपाल सिंह कार की टक्कर लगने से मौत की नींद सो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकम सिंह भी सड़क दुर्घटना की ही भेंट चढ़े

The police do not even know who crushed policeman

पुलिसकर्मी धर्मपाल सिंह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर, राकेश कुमार मित्तल मोटरसाइकिल की टक्कर से, टीकम सिंह भी सड़क दुर्घटना की ही भेंट चढ़े।


पिछले साल वर्ष 2005 में मार्च के महीने में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से सिपाही जयप्रकाश सिंह की मौत हो गई थी। अप्रैल महीने में सुनील कुमार, जून के महीने में यज्ञनारायण दीक्षित, सिपाही राजवीर सिंह, उपेंद्र सिंह और खानचंद की भी पिछले ही साल सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

जबकि कांस्टेबल स्नोद कुमार की बिजली का तार टूटकर गिर जाने से मौत हो गई थी। पिछले पौने तीन सालों में जिले में 13 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है।

सड़क दुर्घटनाओं में मरने वाले ये हैं पुलिसकर्मी

The police do not even know who crushed policeman

इस साल भी पुलिसकर्मी सावंती सिंह की टैंपू की टक्कर लगने और मुरादनगर में तैनात सिपाही प्रेमपाल सिंह की ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो चुकी है।


जबकि इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा पुलिसवाले सड़क दुर्घटनाओं में जख्मी भी हुए हैं।

सड़क दुर्घटनाओं में मरने वाले पुलिसकर्मी
दिनांक पुलिसकर्मी
08 मार्च 2004महेंद्र सिंह
11 अप्रैल 2004 यशपाल सिंह
26 जुलाई 2004धर्मपाल सिंह
08 नवंबर 04 राकेश मित्तल
11 दिसंबर 04टीकम सिंह
11 मार्च 05 जयप्रकाश सिंह
13 अप्रैल 05सुनील कुमार
28 जून 05यज्ञनारायण
01 दिसंबर 05 उपेंद्र सिंह
04 दिसंबर 05 खानचंद
21 नवंबर 05 राजवीर सिंह
11 मार्च 06 सावंती सिंह
04 नवंबर 06प्रेमपाल सिंह
22 नवंबर 06 अनिल कुमार
अक्तूबर 2015 लखमी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed