फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The plant will be built on the campus community center panjeeri

पंजीरी प्लांट परिसर में बनेगा कम्युनिटी सेंटर, 135 लाख होंगे खर्च

Mon, 07 Mar 2016 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Mar 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
The plant will be built on the campus community center panjeeri
गुड़गांव शहर

अब शहर की कई कालोनियों के निवासियों को शादी समारोह या अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए स्थल बुकिंग पर खर्च नहीं करना होगा। रेलवे स्टेशन के नजदीक पंजीरी प्लांट परिसर में बनने वाले कम्युनिटी सेंटर के लिए हरियाणा स्थानीय निकाय बॉडी ने 135 लाख 59 हजार रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन


गुडग़ांव के विधायक उमेश अग्रवाल की मांग पर इस कम्युनिटी सेंटर की घोषणा पिछले वर्ष मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सेक्टर-14 कालेज में की थी। 

इस स्वागत समारोह के दौरान घोषित सेक्टर चार के ऑडिटोरियम के लिए 1304 लाख 59 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति भी विभाग द्वारा दी जा चुकी है। इन दोनों परियोजनाओं पर 500 लाख रुपये से अधिक की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन


विधायक उमेश अग्रवाल ने बताया कि पंजीरी प्लांट में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण होने से लक्ष्मण विहार, अशोक विहार व भीमगढ़ खेड़ी के निवासियों को शादी समारोह व अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक इन कालोनियों के लोगों को समारोह आयोजित करने के लिए मजबूरन वैंक्वेट आदि बुक करने पड़ते हैं, जिस पर उन्हें किराए के रूप में लाखों रुपये चुकाने पड़ते हैं।


कम्युनिटी सेंटर बनने से उन्हें न केवल आर्थिक मदद होगी, बल्कि अपने घरों के नजदीक ही एक बेहतर समारोह स्थल उपलब्ध हो सकेगा।

गुडग़ांव के विधायक उमेश अग्रवाल का कहना है कि इस कम्युनिटी सेंटर के साथ ही सेक्टर चार में गुडग़ांव के सबसे बड़े ऑडिटोरियम का निर्माण भी शुरू करा दिया जाएगा। इस ऑडिटोरियम में एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।

अग्रवाल का कहना है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गुडग़ांव से संबंधित विकास योजनाओं को प्राथमिकता से स्वीकृति दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed