फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The plan, to be demolished Quaker studies compulsory in panchayat elections

चुनावों में पढ़ाई जरूरी होने पर पंचों के मंसूबे ध्वस्त

Wed, 12 Aug 2015 09:54 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 12 Aug 2015 09:54 AM IST
विज्ञापन
The plan, to be demolished Quaker studies compulsory in panchayat elections

शिक्षा के मामले में प्रदेश के सभी जिलों से पिछडे़ मेवात में पंचायत चुनावों में आठवीं और दसवीं पास के चुनाव लड़ने के निर्णय ने अनपढ़ों के होश उड़ा दिए हैं।

विज्ञापन


पिछले पांच साल से चुनाव लड़ने की मंशा पाले ऐसे लोगों को तगड़ा झटका लगा है। गौरतलब है कि मेवात में पंचायत चुनावों को लेकर पिछले एक महीने से सरगर्मी बढ़ी हुई थी।
विज्ञापन


लेकिन मंगलवार को आए फैसले ने चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वालों अनपढ़ लोगों की नींद उड़ा दी। उन्हें तो तारीख की घोषणा का इंतजार था लेकिन कुछ और ही सुनने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में प्राइमरी और जूनियर स्तर तक पढ़े लोगों की बल्ले-बल्ले हो गई। कुछ लोगों ने सरकार के इस फैसले की जमकर प्रशंसा की तो कुछ लोगों ने इस फैसले का विरोध शुरू कर दिया है।


बता दें कि मेवात शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा जिला माना जाता है। यहां आज तक अनपढ़ सरपंच या पंच ही चुने जाते रहे हैं।

इससे न केवल ग्राम पंचायतों के कार्य प्रभावित रहते थे बल्कि ऐसे भी मामले आए कि सरपंच के अनपढ़ होने के चलते ग्रामीण, विकास की बाट जोहते रहते थे। लेकिन अब सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले से लगता है कि गांव भी विकास के पथ पर अग्रसर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed