{"_id":"687bf5b632c4acd31c09b4fa","slug":"the-person-who-looted-jewellery-worth-more-than-50-lakhs-by-stabbing-was-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-98023-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चाकू मारकर 50 लाख से ज्यादा के आभूषण लूटने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चाकू मारकर 50 लाख से ज्यादा के आभूषण लूटने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
अपराध शाखा ने आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अपराध शाखा ने सुभाष प्लेस में एक सेल्समैन को चाकू मारकर 50 लाख से ज़्यादा कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लूटने वाले वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंगोल पुरी निवासी शिवम उर्फ शुभम उर्फ शिबू (22) के रूप में हुई है। आरोपी एक महीने से भागा हुआ था। उसे आगरा से गिरफ्तार किया गया।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि तीन हथियारबंद हमलावरों ने एक सेल्समैन को चाकू मारकर 12 जून को 50 लाख से ज्यादा कीमत के सोने-चाँदी के आभूषण लूट लिए थे। हमलावरों में से एक जितेंद्र उर्फ सुजल उर्फ पासी और आपराधिक साजिश रचने में शामिल दो अन्य आरोपियों विजय कुमार और विशाल सैन उर्फ विशु को स्थानीय पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद आरोपी शिवम कानून की गिरफ्त से बचता रहा। शाखा में तैनात इंस्पेक्टर संदीप स्वामी के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की। इस दौरान एसआई पंकज सरोहा को आरोपी शिवम के आगरा में होने की सूचना मिली। टीम ने वहां जाकर आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया।