{"_id":"5e307e218ebc3e4b3c5da07e","slug":"the-person-who-had-gone-to-shaheen-bagh-identified-as-mohammad-luqmaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहीन बाग में पिस्तौल लेकर पहुंचे शख्स की पहचान, हथियार जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहीन बाग में पिस्तौल लेकर पहुंचे शख्स की पहचान, हथियार जब्त
Wed, 29 Jan 2020 12:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहीन बाग में पिस्तौल लेकर प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे शख्स की पहचान मोहम्मद लुकमान के रूप में हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उसने दावा किया है कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। यह जनकारी पुलिस सूत्रों के हवाले से सामने आई है।
विज्ञापन
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने बताया कि शाहीन बाग में जिस पिस्तौल को लहराया गया था उसे जब्त कर लिया गया है। यह मोहम्मद लुकमान की है लेकिन उसे लहराने वाला कोई और है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
#UPDATE Delhi Police: The pistol (that was brandished at Shaheen Bagh) has been seized. It belongs to Mohammad Luqmaan but was brandished by another person. Police are investigating the matter. https://t.co/gdRq3o0Qsv
— ANI (@ANI) January 28, 2020
विज्ञापन
बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मंगलवार दोपहर एक शख्स पिस्टल लहराते हुए मंच तक पहुंच गया। शख्स के मंच पर पहुंचते ही हंगामा मच गया।
हाथ में पिस्टल पकड़े शख्स ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से चंद मिनटों में मंच खाली करने की चेतावनी दी। इस दौरान मंच के पास अफरातफरी का माहौल था। वहां मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ कर मंच से बाहर हटाया। वहीं देर शाम पुलिस ने शख्स की पहचान कर ली। शख्स का नाम मोहम्मद लुकमान बताया गया है।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिस्टल लहराने वाला शख्स राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है। वहीं, शाहीन बाग पुलिस का कहना है कि उनके पास पिस्टल लहराने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि प्रदर्शन में पिस्टल लहराते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।
प्रदर्शनकारी तासीर अहमद का कहना है कि पिस्टल लहराने वाला शख्स राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है। वह मंच पर चढ़कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। प्रदर्शनकारी शकील का कहना है कि आरोपी एक बिल्डर का पुत्र है, जिसे एक बड़े नेता का समर्थन है।
आरोप है कि पिस्टल लहराने वाले शख्स ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि उनकी वजह से सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।