{"_id":"582c6cfb4f1c1bd53b8ff662","slug":"the-person-who-give-information-of-jnu-student-najeeb-will-get-5-lacs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक माह से लापता जेएनयू का छात्र नजीब का पता बताने वाले को पांच लाख मिलेगा ईनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से लापता जेएनयू का छात्र नजीब का पता बताने वाले को पांच लाख मिलेगा ईनाम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 16 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जवाहरलाल नेहरू (जेएनयू) से लापता हुए एमएससी बायोटेक्नोलॉजी के प्रथम वर्ष के छात्र नजीब अहमद (27) के बारे में सुराग देने की ईनाम राशि को बढ़ा दी गई है।
दिल्ली पुलिस आयुक्त ने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति नजीब अहमद के बारे में सुराग देगा उसे पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविन्द्र यादव ने इनाम राशि को बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की पुष्टि की है।
गौरतलब है कि नजीब के बारे में सूचना देने वाले को सबसे पहले एक लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा की गई थी। कुछ समय पहले उपराज्यपाल नजीब जंग ने इनाम राशि बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दी थी। अब इस राशि को बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है।

Trending Videos
15 अक्तूबर को माही-मांडवी हॉस्टल के कमरे से लापता हुआ था नजीब
नजीब अहमद की मां
- फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि नजीब अहमद 15 अक्तूबर को माही-मांडवी हॉस्टल के कमरे से लापता हो गया था। उसका पता लगाने के लिए दक्षिण जिला पुलिस ने एसआईटी बनाई थी। जब एसआईटी कोई सुराग हासिल नहीं कर सकी तो मामले की जांच गत शुक्रवार अपराध शाखा को सौंप दी गई थी।
एसआईटी छात्र को रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, दिल्ली व एनसीआर के अस्पताल व दरगाहों में ढूंढ चुकी है। जेएनयू के आसपास चलने वाले करीब 150 ऑटो व टैक्सी चालकों से पूछताछ की जा चुकी है। कई हजार पोस्टर छपवाए गए हैं। नजीब ने अपने बैंक एकाउंट से भी कोई ट्रांजेक्शन नहीं की है। अपराध शाखा की कई टीमें दिल्ली व यूपी में तलाश में जुटी हैं।