फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   the person who give information of jnu student najeeb will get 5 lacs

एक माह से लापता जेएनयू का छात्र नजीब का पता बताने वाले को पांच लाख मिलेगा ईनाम

Wed, 16 Nov 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
the person who give information of jnu student najeeb will get 5 lacs
- फोटो : अमर उजाला
देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जवाहरलाल नेहरू (जेएनयू) से लापता हुए एमएससी बायोटेक्नोलॉजी के प्रथम वर्ष के छात्र नजीब अहमद (27) के बारे में सुराग देने की ईनाम राशि को बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस आयुक्त ने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति नजीब अहमद के बारे में सुराग देगा उसे पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविन्द्र यादव ने इनाम राशि को बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नजीब के बारे में सूचना देने वाले को सबसे पहले एक लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा की गई थी। कुछ समय पहले उपराज्यपाल नजीब जंग ने इनाम राशि बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दी थी। अब इस राशि को बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 अक्तूबर को माही-मांडवी हॉस्टल के कमरे से लापता हुआ था नजीब

the person who give information of jnu student najeeb will get 5 lacs
नजीब अहमद की मां - फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि नजीब अहमद 15 अक्तूबर को माही-मांडवी हॉस्टल के कमरे से लापता हो गया था। उसका पता लगाने के लिए दक्षिण जिला पुलिस ने एसआईटी बनाई थी। जब एसआईटी कोई सुराग हासिल नहीं कर सकी तो मामले की जांच गत शुक्रवार अपराध शाखा को सौंप दी गई थी।

एसआईटी छात्र को रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, दिल्ली व एनसीआर के अस्पताल व दरगाहों में ढूंढ चुकी है। जेएनयू के आसपास चलने वाले करीब 150 ऑटो व टैक्सी चालकों से पूछताछ की जा चुकी है। कई हजार पोस्टर छपवाए गए हैं। नजीब ने अपने बैंक एकाउंट से भी कोई ट्रांजेक्शन नहीं की है। अपराध शाखा की कई टीमें दिल्ली व यूपी में तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed