फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The open challenge to Kejriwal of Yogendra Yadav, asked tough questions on alcohol

योगेंद्र यादव ने दी केजरीवाल को खुली चुनौती, शराब पर पूछे तीखे सवाल

Wed, 31 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
The open challenge to Kejriwal of Yogendra Yadav, asked tough questions on alcohol
योगेंद्र यादव और अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कभी करीबी रहे योगेंद्र यादव ने मंगलवार को केजरीवाल को खुली चिट्ठी लिखी है। यादव ने शराब की नई दुकान खुलवाने के मामले में दिल्ली सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए चुनौती दी है कि अगर उनके दावे गलत साबित होते हैं तो सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लेंगे। 

विज्ञापन


यादव ने यह भी कहा है कि अगर दिल्ली सरकार ने 72 घंटों में इसका जवाब नहीं दिया तो स्वराज अभियान का दावा सही माना जाएगा। योगेंद्र यादव ने अपनी चिट्ठी में दिल्ली सरकार पर जनता से झूठ बोलने और गुमराह करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


केजरीवाल को संबोधित करते हुए योगेंद्र यादव लिखते हैं, आपकी सरकार का दावा है कि सत्ता में आने के बाद शराब के सिर्फ 6 नए लाइसेंस जारी हुए हैं। 

जबकि स्वराज अभियान की अलग-अलग आरटीआई से इनका आंकड़ा 58-217 के बीच जाता है। आपके उपमुख्यमंत्री ने अभियान के दावों को झूठा बताया। योगेंद्र यादव आगे लिखते हैं, आपको पता होगा कि प्रशांत भूषण और उनमें झूठ बोलने की आदत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए क्या हैं योगेंद्र यादव के सवाल

The open challenge to Kejriwal of Yogendra Yadav, asked tough questions on alcohol
योगेन्द्र यादव - फोटो : Getty

फिर भी, आपकी ओर से उठाए गए सवाल पर आपको और आपकी पूरी सरकार को चुनौती देता हूं कि अभियान के दावे को गलत साबित करके दिखाएं। सत्ता में आने के बाद आपकी सरकार ने 6 नहीं, शराब के 399 नए लाइसेंस दिए हैं। 

योगेंद्र यादव ने चिट्ठी के साथ 399 दुकानों/स्टोर/रेस्टोरेंट की लिस्ट भी जारी की है, जिसमें उसका नाम, पता और लाइसेंस का नंबर भी है। योगेंद्र यादव ने चुनौती दी है कि अगर यह लिस्ट गलत है तो वह सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लेंगे। 

लेकिन अगर आपकी सरकार ने झूठ बोला है तो इसका फैसला आपकी आत्मा पर छोड़ता हूं। चिट्ठी में शराब की दुकानों से दिल्ली सरकार को मिले राजस्व और नशामुक्त अभियान पर हुए खर्च का ब्योरा भी दिया है।

योगेंद्र के सवाल
-आरटीआई एक्टिविस्टों की यह सरकार शराब की सूचना छुपा क्यों रही है?
-नशामुक्ति के वादे पर बनी इस सरकार ने शराब को बढ़ावा क्यों दिया?
-स्वराज का नाम लेने वाली सरकार ने शराब की दुकान खोलने से पहले आज के कानून के तहत भी जनता की राय क्यों नहीं ली?
-शराब बिक्री से कमाए 3589 करोड़ रुपये में से आपने एक करोड़ भी नशामुक्ति के लिए क्यों नहीं खर्चा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed