{"_id":"56e4231a4f1c1b13668b456c","slug":"the-noise-will-quiet-weddings-government-fledged-band-ax-will-fall-on","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादियों का शोर शांत करेगी दिल्ली सरकार, गाजे-बाजे पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादियों का शोर शांत करेगी दिल्ली सरकार, गाजे-बाजे पर गिरेगी गाज
शादियों का शोर शांत करेगी सरकार, गाजे-बाजे पर गिरेगी गाज
Updated Sun, 13 Mar 2016 08:02 AM IST
विज्ञापन
शोर पर सख्त सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार राजधानी में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने को लेकर सख्त हो गई है। सरकार दिल्ली में होने वाली शादियों में गाजे-बाजे के शोर को नियंत्रित करने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने अब डीएम कार्यालयों के बैंक्वेट हॉल, कम्युनिटी सेंटर समेत अन्य कार्यक्रमों में होने वाले शोर की मॉनीटरिंग करेगी। बीते दिनों हुई बैठक में सरकार ने सभी डीएम (डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट) कार्यालयों को यह निर्देश दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली में कुल 11 डीएम कार्यालय हैं, जिनके अंतर्गत कुल 33 सब डिविजन है। सभी सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अपने-अपने इलाके की शादियों व अन्य कार्यक्रमों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
एनजीटी ने भी किया था तलब
अरविंद केजरीवाल
ध्वनि प्रदूषण मापने के लिए सभी एसडीएम कार्यालय ध्वनि मापने वाले यंत्र उपलब्ध कराएंगे। सरकार शादियों के शोर से मिलने वाले आंकड़े से यह पता करेगी कि इनसे कितना ध्वनि प्रदूषण होता है।
मालूम हो कि बीते दिनों नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने बढ़ते ध्वनि प्रदूषण खासतौर से शादियों के बैंड, डीजे से होने वाले शोर के लिए दिल्ली सरकार को तलब किया था।
इसके बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। अब सरकार ने सभी डीएम कार्यालयों को शादियों के शोर का मॉनीटरिंग करने का आदेश दिया है।
मालूम हो कि बीते दिनों नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने बढ़ते ध्वनि प्रदूषण खासतौर से शादियों के बैंड, डीजे से होने वाले शोर के लिए दिल्ली सरकार को तलब किया था।
इसके बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। अब सरकार ने सभी डीएम कार्यालयों को शादियों के शोर का मॉनीटरिंग करने का आदेश दिया है।