फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The new Commissioner of delhi Police Alok Verma DG of Tihar

आलोक वर्मा होंगे दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर

Thu, 18 Feb 2016 02:02 AM IST
Updated Thu, 18 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
The new Commissioner of delhi Police Alok Verma DG of Tihar

आलोक कुमार वर्मा दिल्ली के 20वें पुलिस आयुक्त होंगे। 1977 के आईपीएस अफसर आलोक कुमार वर्मा रिजर्व प्रवृत्ति के व्यक्ति है और वह ज्यादा बात करने में परहेज करते हैं।

विज्ञापन


आलोक कुमार वर्मा इस समय तिहाड़ के डायरेक्टर जनरल हैं। दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त केतौर पर जब मीडियाकर्मियों ने बात करने की कोशिश की तो उन्हें किसी तरह का साक्षात्कार देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उनका दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर चयन वरिष्ठता को देखते हुए किया गया है। वह इस समय सबसे सीनियर थे। उप राज्यपाल ने नजीब जंग ने नवंबर में गृहमंत्रालय को भेजे पैनल में चार अफसरों का जिक्र किया था। इनमें आलोक कुमार वर्मा(1977), धर्मेन्द्र कुमार (1984), उनके बैचमेंट दीपक मिश्रा और कर्नल सिंह का नाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी छवि बहुत ही स्वच्छ मानी जाती है

The new Commissioner of delhi Police Alok Verma DG of Tihar

दिल्ली में उनकी तैनाती क्राइम ब्रांच और नई दिल्ली रेंज में संयुक्त पुलिस आयुक्त के तौर पर रही है। वह दक्षिण जिले के डीसीपी भी रहे हैं। मूलरूप से दिल्ली निवासी आलोक कुमार वसंत विहार इलाके में रहते हैं।


उनकी छवि बहुत ही स्वच्छ मानी जाती है। दिल्ली पुलिस केवर्तमान पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी 29 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। भीमसेन बस्सी के रिटायर होने के बाद ही आलोक कुमार वर्मा दिल्ली पुलिस आयुक्त का पद संभालेंगे।

तिहाड़ जेल ने एक बार फिर दिल्ली को पुलिस आयुक्त दिया है। इससे पहले नीरज कुमार व बीकेगुप्ता तिहाड़ से ही दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर आए थे। तिहाड़ के डीजी लगने से पहले आलोक कुमार वर्मा दिल्ली पुलिस में विशेष पुलिस आयुक्त (प्रशासन) थे।

कयास लगाए रह हैकि आलोक कुमार वर्मा के आते ही दिल्ली पुलिस में से भीमसेन बस्सी के समर्थक पुलिस अफसरों को सफाया हो जाएगा। मीडिया से भी बात करने के लिए भी वह एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की तैनाती करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed