फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The new bets to arrest Sheila Dikshit launched 'no no mustache prison dot com' website

शीला दीक्षित की गिरफ्तारी के लिए आप का नया दांव

Tue, 12 Jul 2016 06:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jul 2016 06:38 AM IST
विज्ञापन
The new bets to arrest Sheila Dikshit launched 'no no mustache prison dot com' website
शीला दीक्ष‌ित
दिल्ली सरकार के जल मंत्री कपिल मिश्रा ने जल बोर्ड के टैंकर घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को गिरफ्तार कराने के लिए सोमवार को एक नया दांव खेला।
विज्ञापन

 
इस मामले में उन्होंने दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता को घेरा है। उन्होंने कहा है कि विजेंद्र गुप्ता शीला दीक्षित को गिरफ्तार कराए या फिर अपनी मूंछ कटवाए।
विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने सोमवार को विजेंद्र गुप्ता पर निशाना साधते हुए नो जेल नो मूंछ डॉट कॉम वेबसाइट जारी की। 

भाजपा ने वेबसाइट शुरू करने को बताया सरकार की बेतुकी नौटंकी

The new bets to arrest Sheila Dikshit launched 'no no mustache prison dot com' website
विजेंद्र गुप्ता

इस मौके पर उन्होंने कहा कि गत 13 जून को दिल्ली विधानसभा के सत्र में तय हुआ था कि टैंकर घोटाले की रिपोर्ट एसीबी को देने के बाद विजेंद्र गुप्ता दो माह के अंदर शीला दीक्षित को जेल भिजवा देंगे। 

अगर वह ऐसा नहीं कर सके तो विजेंद्र गुप्ता मूंछ कटवाएंगे। कपिल मिश्रा ने कहा कि एसीबी को 13 जून को ही टैंकर घोटाले की रिपोर्ट भेज दी गई थी। रिपोर्ट भेजे हुए करीब एक माह हो गया है, मगर शीला दीक्षित को नोटिस भी नहीं भेजा गया है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार, भाजपा, उपराज्यपाल और एसीबी शीला दीक्षित को बचाने में लगे हुए हैं। वहीं, विजेंद्र गुप्ता ने नो जेल नो मूंछ डॉट कॉम वेबसाइट शुरू करने के दिल्ली सरकार के निर्णय को बेतुकी नौटंकी करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed