{"_id":"083cbd4eb925562ea40aa88e4e492864","slug":"the-name-of-the-program-to-raise-the-cm-in-custody-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के कार्यक्रम के नाम पर उगाही करने वाला पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के कार्यक्रम के नाम पर उगाही करने वाला पकड़ा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 05 Feb 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अफसरों से लाखों रुपये वसूलने वाले को कविनगर पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी पुलिस हिरासत में है।
देर रात तक उसकी गिरफ्तारी नहीं दर्शाई गई थी। सपा नेता चाहते हैं कि पुलिस अपने स्तर से आरोपी को जेल भेजे, जबकि पुलिस अधिकारी एफआईआर का इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि एक व्यक्ति पर आरोप है कि वह वह अधिकारियों से काल करके सीएम कार्यक्रम के लिए रुपये मांगता था। अफसरों को धमकाने के बाद वह रुपये लेने के लिए अपने साथी को भेजता था।
विज्ञापन
खुद को वह लखनऊ या इटावा में बताता था। पहचाने जाने के डर से वह अफसरों के सामने नहीं आया। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने इसकी जानकारी सपा पदाधिकारियों को दी थी। सपा पदाधिकारियों ने पुलिस अफसरों को बताया तो आरोपी को ट्रेस किया गया।
ये मामला धोखाधड़ी का है, जिसमें कानून व्यवस्था को चुनौती दी गई है। आरोपी के मोबाइल नंबर और पावर कारपोरेशन के अधिकारियों की काल डिटेल के आधार पर इसमें कार्रवाई की जानी चाहिए। पार्टी संगठन बृहस्पतिवार को बैठक कर एसएसपी से मिलेगा। - इंद्रजीत सिंह टीटू, जिला प्रवक्ता, सपा