{"_id":"9b83d7d0ab222a433f19b0a4d4774440","slug":"the-mobile-app-will-auto-information-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल एप से मिलेगी ऑटो की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल एप से मिलेगी ऑटो की जानकारी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 18 Feb 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
सफर से पहले आटो को तलाशने का झंझट अब नहीं रहेगा। आटो में सीट पाने के लिए मारामारी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। परिवहन विभाग एक मोबाइल एप शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
इस पर लोगों को अपने आसपास के आटो की लोकेशन तो मिलेगी ही, उनकेचालकों के मोबाइल नंबर भी मिल जाएंगे। परिवहन विभाग जानो नाम के इस एप को मार्च के अंत में शुरू कर देगा। इससे सिटी व एनसीआर आटो दोनों का पता किया जा सकेगा।
विज्ञापन
परिवहन विभाग रोजामार्टा कंपनी के सहयोग से एक नया एप तैयार कर रहा है। मल्टीमीडिया मोबाइल पर इस एप को डाउनलोड करने के बाद आटो को घर पर बुलाया जा सकेगा। कंपनी के आरएम मनोज भार्गव ने बताया कि इस एप को तैयार का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रशासन, केपी गुप्ता ने बताया कि मोबाइल पर आसपास चलने वाले आटो के चालकों के नंबर पहुंच जाएंगे। इसके बाद व्यक्ति किसी भी आटो को बुला सकता है। मोबाइल पर ही उसको अपने घर से आटो की दूरी की जानकारी भी हो जाएगी।