फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The mission of the delay speed railway plan flopped, hours delayed train

लेटलतीफी से फ्लॉप हो रही रेलवे की मिशन रफ्तार योजना, घंटो देरी से चल रही ट्रेन

Sun, 28 Aug 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Aug 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
The mission of the delay speed railway plan flopped, hours delayed train

रेलवे की मिशन रफ्तार योजना ट्रेन की रफ्तार को लेकर फ्लॉप साबित हो रही है। रेलवे की ओर से हाई स्पीड ट्रेन चलाने के सब्जबाग तो यात्रियों को खूब दिखाए जा रहे है, लेकिन ट्रैक पर चल रही ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्री आज भी बेहाल हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली के स्टेशनों पर देरी से ट्रेनों के पहुंचने के कारण ट्रेनों को देरी से रवाना किया जा रहा है। ऐसे में मुसाफिरों को प्लेटफार्म पर समय गुजारना भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन


रविवार छुट्टी वाले दिन भी हजारों यात्रियों को घंटों स्टेशन पर ही ट्रेन के इंतजार में गुजारना पड़ा। वहीं कई ट्रेन घंटों दिल्ली के स्टेशनों पर देरी से पहुंची। आनंद विहार-भागलपुर (22405) ट्रेन पूरे 12 घंटे देरी से आनंद विहार स्टेशन पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12561) ट्रेन 9 घंटे देरी से आई। पूर्वा (12303) एक्सप्रेस नई दिल्ली स्टेशन पर दो घंटे से भी अधिक की देरी से पहुंची तो लिच्छवी (14005) तीन घंटे देरी से आई।

दर्जनों ट्रेन घंटों लेट तो कई परिवर्तित समय से चल रही

The mission of the delay speed railway plan flopped, hours delayed train

कटिहार-अमृतसर (15707) ट्रेन 1 घंटे 20 मिनट देरी से पहुंची। इसी तरह कोलकाता-आनंद विहार (13131) ट्रेन 4 घंटे और हावड़ा-श्रीगंगानगर 3 घंटे देरी से पहुंची। 

दिल्ली के स्टेशनों पर ट्रेनों के लेट पहुंचने के कारण दर्जनों ट्रेन परिवर्तित समय से चलीं। स्वतंत्रता सेना एक्सप्रेस जिसे रात 8:35 बजे जाना था उसके समय में परिवर्तन कर देर रात 12:40 बजे के लिए पुर्न निर्धारित किया गया। 

इसी तरह आनंद विहार-जोगबनी सुपर फास्ट ट्रेन सुबह 7:30 बजे की जगह दो घंटे यानी 9:30 बजे रवाना की गई। नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी (12524) ट्रेन शाम 3:05 की जगह शाम 5:30 बजे गई।

आनंद विहार-कोलकाता (13132) शाम 3:30 बजे की जगह शाम 6:50 बजे 3 घंटे 20 मिनट देरी से चली। इसी तरह लिच्छवी ट्रेन आनंद विहार से 3:20 मिनट, जनसाधारण 1 घंटे, नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी 1 घंटे 15 मिनट देरी से चली। आनंद विहार-इलाहाबाद (04118) स्पेशल ट्रेन रात 7:50 की जगह रात 9:45 बजे के लिए पुर्न निर्धारित की गई।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed