फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The minor accused stabbed the young man 40 times with a knife in delhi accused aspires to become a don

बेरहम मोबाइल लुटेरे: 40 बार चाकू मारने से पहले दोनों ने देखी थी ये फिल्म, डॉन बनने की चाह रखते हैं आरोपी

Tue, 24 Jan 2023 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Jan 2023 10:04 AM IST
सार

दिल्ली के भाटी माईंस में युवक की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपियों ने युवक की हत्या से पहले मार-धाड़ व खून-खराबे वाले वाली फिल्म देखी थी। फिल्म देखकर आरोपियों को डॉन बनने का शौक चढ़ गया और युवक को चाकू से 40 बार गोद डाला। 

विज्ञापन
The minor accused stabbed the young man 40 times with a knife in delhi  accused aspires to become a don
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मार-धाड़ व खून-खराबे वाले वाली फिल्म का 15 वर्ष के नाबालिग पर इतना बुरा प्रभाव पड़ा कि उसने दक्षिण दिल्ली का डॉन बनने की ठान ली। वह इलाके में अपनी दहशत फैलाना चाहता था। उसने दहशत फैलाने के लिए अपने साथियों के साथ खेल रहे एक निर्दोष युवक हर्ष (18) को चाकू से 40-45 बार गोद दिया। 
विज्ञापन



वह हर्ष को चाकू से तब तक गोदता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद आरोपी ने मृतक का मोबाइल लूट लिया। दक्षिण जिला पुलिस ने रविवार को बयान दिया था कि आरोपी नाबालिग ने अपने साथी के साथ हर्ष की हत्या मोबाइल लूटने के लिए की है। संजय कॉलोनी चौकी प्रभारी मनीष चौधरी की देखरेख में एएआई संदीप, हवलदार मंजीत, कुलबीर व श्रीराम की टीम ने दोनों नाबालिग को पकड़ लिया था। 
विज्ञापन


फिल्म देखकर डॉन बनने का शौक चढ़ा
दोनों को जेजे बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी 15 वर्ष के नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि उसने करीब 10-15 दिन पहले मोबाइल पर पंजाबी फिल्म शूटर फिल्म देखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दक्षिण दिल्ली के भाटी माइंस में मोबाइल लूटने का विरोध करने पर 15 साल के दो नाबालिगों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने पहले युवक का गला रेता और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। पुलिस ने कालू राम चौक, संजय कॉलोनी निवासी हर्ष (18) की हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर दोनों नाबालिगों को रविवार को हिरासत में लेकर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया था।
 

चाकू से 40 से ज्यादा वार किए

शनिवार दोपहर करीब 2:23 बजे राधाकृष्ण मंदिर के पास, टेलीफोन मोहल्ले में हर्ष का शव पड़े होने की सूचना मिली थी दक्षिण दिल्ली के भाटी माइंस में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोबाइल लूटने का विरोध करने पर 15 साल के दो नाबालिगों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले युवक का गला रेता और फिर चाकू से 40-45 से ज्यादा वार कर दिए। 
 

दक्षिण जिला डीसीपी चंदन चौधरी के अनुसार, कालू राम चौक, संजय कॉलोनी निवासी हर्ष (18) की हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर दोनों नाबालिगों को रविवार को हिरासत में लेकर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। शनिवार दोपहर करीब 2:23 बजे राधाकृष्ण मंदिर के पास, टेलीफोन मोहल्ले में हर्ष का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के एम्स में भेजा है।

 

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

हर्ष के गले, पीठ, हाथ व अन्य जगहों पर चाकू के घाव के निशान हैं। हत्या का मामला दर्जकर मैदान गढ़ी थाने की पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। इसमें युवक के साथ आखिरी बार दो नाबालिग दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने मैदानगढ़ी निवासी दो नाबालिगों को पकड़ा तो उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। 

 

आरोपियों की निशानदेही हर्ष का मोबाइल, सिम कार्ड व आरोपियों के खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने बताया कि हर्ष ताश खेल रहा था। जब वे उसका मोबाइल लूटने लग तो हर्ष के साथी फरार हो गए। हर्ष ने लूट का विरोध किया तो उन्होंने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed