फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The minister said, Pakistan's proximity to China, India not affected

रक्षामंत्री बोले, चीन की पाकिस्तान की तरफदारी से भारत पर असर नहीं

Sat, 11 Jun 2016 10:35 AM IST
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 11 Jun 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
The minister said, Pakistan's proximity to China, India not affected
मनोहर पर्रिकर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय रक्षामंत्री मनोहर परिकर का कहना है कि न्यूक्लियर सप्लाई ग्रुप (एनएसजी) की सदस्यता के मामले में भारत की स्थिति मजबूत है। एनएसजी सदस्यता वाले ज्यादातर देश हमारे साथ हैं।

विज्ञापन


करीब 6-7 देश ही ऐसे हैं जो भारत की सदस्यता पर विरोध जता रहे हैं। चीन भी उनमें से एक है। चीन इस मामले में पाकिस्तान की चाहे कितनी भी तरफदारी कर ले, इससे भारत पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है।
विज्ञापन


केंद्रीय रक्षा मंत्री शुक्रवार को मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम ‘विकास पर्व’ में भाग लेने गाजियाबाद आए थे। इससे पहले कविनगर में एक विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया के सामने भारत का कद बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

48 देशों में से ज्यादातर भारत के साथ

The minister said, Pakistan's proximity to China, India not affected
मनोहर पर्रिकर - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो साल के कार्यकाल में देश की स्थिति को दुनिया के सामने मजबूत करने का काम किया है। यही कारण है कि एनएसजी की सदस्यता वाले 48 देशों में से ज्यादातर भारत के साथ हैं।

चीन समेत सिर्फ 6-7 देश ही भारत की सदस्यता पर विरोध जता रहे हैं। वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइल निर्यात करने के मामले में रक्षामंत्री का कहना था कि ‘मेक इन इंडिया’ का असर अब नजर आने लगा है।

इस क्षेत्र में भी आगामी वर्षों में भारत एक शक्ति बनकर सामने आएगा। अभी तो देश में प्रोडक्शन शुरू हुआ है, जरा इसकी सप्लाई शुरू होने दो। वियतनाम ही नहीं करीब 15 देशों पर भारत की नजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed