फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The minimum temperature of 5.2 degrees in Delhi so far, and will grow cold

दिल्ली में अब तक का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री

Thu, 17 Dec 2015 08:49 AM IST
Updated Thu, 17 Dec 2015 08:49 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature of 5.2 degrees in Delhi so far, and will grow cold

एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी यूपी में शीतलहर चली। पूर्वी यूपी में कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से नीचे तक गिरी तो हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली व राजस्थान में भी लोगों को कोहरे ने परेशान किया।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, यूपी में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। हरियाणा के नारनौल और राजस्थान के चुरु में न्यूनतम तापमान सबसे नीचे 1.8 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन


एनसीआर की बात करें तो दिल्ली का न्यूनतम तापमान इस मौसम में सबसे नीचे 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। इतना ही नहीं लोधी रोड, जाफरपुर और नरेला केंद्र पर पारा 4-5 डिग्री के बीच रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के साथ पाला गिरने की संभावना

The minimum temperature of 5.2 degrees in Delhi so far, and will grow cold

अधिकतम तापमान यूपी के सामान्य से 2-5 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बृहस्पतिवार को हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली व राजस्थान में कोहरे के साथ पाला गिरने की संभावना जताई है।


जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे गिरेगा, वहां पाला (ग्राउंड फ्रॉस्ट) भी पड़ेगा। न्यूनतम तापमान में कोई बड़ी गिरावट दर्ज नहीं होगी लेकिन दोपहर तक कोहरा रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 19 दिसंबर को फिर पश्चिमी विक्षोभ आने से मैदानी इलाकों में 18-19 दिसंबर को कोहरे में मामूली राहत के बाद 20 दिसंबर से फिर कोहरा बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed