{"_id":"c151b0ba307477c1534ee0bab772cc44","slug":"the-metro-project-has-a-budget-of-millions-gained-momentum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों के बजट के से मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों के बजट के से मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 17 Jun 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
वाइएमसीए चौक से बल्लभगढ़ की ओर मेट्रो प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ ली है। अनुबंधित कंपनी द्वारा सब्जी मंडी के पास मेट्रो पिलर के लिए मिट्टी जांच का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
यह इस रूट का आखिरी स्टेशन बनेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि मेट्रो अगले डेढ़ साल में बल्लभगढ़ पहुंच जाएगी। बता दें वाईएमसीए से बल्लभगढ़ के बीच 3.2 किलोमीटर लंबी मेट्रो पर 501 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
जिसमें हरियाणा सरकार का हिस्सा लगभग 468 करोड़ रुपये है। मेट्रो निर्माण का काम दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एलएंडटी को 197.90 करोड़ रुपये में ठेका दिया है।
विज्ञापन
एलएंडटी के पास सिविल वर्क को पूरा करने की जिम्मेवारी है। इसके लिए डेढ़ साल का समय निर्धारित किया गया है। वाईएमसीए-मुजेसर स्टेशन के बाद बल्लभगढ़ तक मेट्रो विस्तार के बाद दो मेट्रो स्टेशन और जुड़ जाएंगे।
वाएमसीए के बाद एक स्टेशन गुडईयर चौक और दूसरा बल्लभगढ़ बस अड्डा परिसर में बनाया जाएगा।