क्या आप जानते हैं... हर साल 23KM चलकर 285 स्टेशनों तक पहुंची मेट्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहदरा-तीस हजारी के बीच 8.5 किलोमीटर के दायरे में रेड लाइन कॉरिडोर पर 17 वर्ष पहले दिल्ली में मेट्रो का परिचालन शुरू किया गया था। इसके बाद से नेटवर्क विस्तार का सिलसिला जारी है।
इन वर्षों में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार में कुल 389 किलोमीटर के दायरे में 285 मेट्रो स्टेशन भी तैयार कर लिए गए यानि हर साल करीब 23 किलोमीटर तक मेट्रो के नेटवर्क में बढ़ोतरी हुई। अब चौथे फेज में भी नेटवर्क विस्तार को नए साल में नई रफ्तार मिलेगी।
जापान के सहयोग से शुरू हुई दिल्ली मेट्रो का स्थान नेटवर्क के मामले में दुनिया के अग्रणी देशों में शुमार है। अब तक कुल नौ अलग-अलग रंग की मेट्रो लाइन पर परिचालन किया जा रहा है।
रेड लाइन पर दिलशाद गार्डन से शहीद स्थल (नया बस अड्डा, गाजियाबाद), द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/ वैशाली (ब्लू लाइन), समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर (येलो लाइन), इंद्रलोक से ब्रिगेडियर होशियार सिंह (ग्रीन लाइन), कश्मीरी गेट-राजा नाहर सिंह बल्लभगढ़ (वॉयलेट लाइन), नई दिल्ली-द्वारका सेक्टर-21 (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाईन), जनकपुरी पश्चिम-बॉटेनिकल गार्डन (मजेंटा लाईन), मजलिस पार्क-मयूर विहार, पॉकेट-वन एवं त्रिलोकपुरी संजय लेक-शिव विहार (पिंक लाइन), द्वारका-नजफगढ़ (ग्रे लाइन) पर मेट्रो का परिचालन किया जा रहा है।
वहीं, दिल्ली मेट्रो रेल निगम का कहना है कि वैशाली मेट्रो से मोहनगर को जोड़ने में करीब दो हजार करोड़ का खर्च आएगा। साथ ही निगम ने यह भी बताया कि हमारे पास नोएडा सेक्टर-62 को मोहन नगर से जोड़ने का विकल्प उपलब्ध है। वहीं, तीन मेट्रो स्टेशन के बनाने का प्रस्ताव है जिसमें प्रहलाद गढ़ी, वसुंधरा सेक्टर 14 और साहिबाबाद है।
दिल्ली रेल निगम का कहना है कि जनवरी में निगम ने 4.16 किमी मेट्रो लाइन बनेगा, जो वैशाली से सेक्टर-14 वसुंधरा तक होगा। इसकी लागत करीब 1, 500 करोड़ है।
मौजपुर-मजलिस पार्क के बीच 12. 558 के कॉरिडोर में आठ मेट्रो स्टेशन होंगे जबकि तीसरा कॉरिडोर तुगलकाबाद-डोमेस्टिक एयरपोर्ट (एयरोसिटी) होगा।
इस कॉरिडोर के 20 किलोमीटर में 15 स्टेशन होंगे। शेष तीन कॉरिडोर इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ, लाजपत नगर-छत्तरपुर, रिठाला-बवाना-नरेला पर भी 2020 में काम शुरू करने का डीएमआरसी का लक्ष्य है।