{"_id":"c143e7859c4724e8853f2257c7e59b89","slug":"the-message-can-tell-your-taxi-passenger-information-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी टैक्सी की जानकारी मैसेज से जान सकेंगे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी टैक्सी की जानकारी मैसेज से जान सकेंगे यात्री
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 02 Mar 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्सियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अपराध करने वालों को अब यात्री आसानी से पहचान सकेंगे। किसी वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी होने पर एक मिनट में पता चल जाएगा।
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने पब्लिक के लिए नेशनल पोर्टल से कनेक्ट कर मोबाइल नंबर-7738299899 जारी कर दिया है। इससे वाहन मालिक के एड्रेस के अलावा अन्य सभी जानकारी 15 सेकेंड में मिल जाएगी।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के आईटी एक्सपर्ट प्रवीण त्यागी ने बताया कि अपने मोबाइल केमैसेज बाक्स में जाकर कैपिटल लैटर में वाहन टाइप करना है। इसकेबाद स्पेस देकर वाहन का नंबर लिखकर भेज दें।
विज्ञापन
15 सेकेंड में वाहन के संदर्भ में पूरी जानकारी मिल जाएगी। इस जानकारी का मिलान वाहन पर प्रिंट की गई जानकारी से कर सकते हैं। सभी कामर्शियल वाहनों पर उसकी जानकारी प्रिंट कराई गई है।
मोबाइल मैसेज से मिली जानकारी और वाहन पर प्रिंट की गई जानकारी में अंतर मिले तो ऐसे वाहन में सवारी न करें। हो सके तो इसकी जानकारी पुलिस या परिवहन अफसरों को दें। इससे आपराधिक वारदात होने से बच जाएगी।