फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The menace of mosquitoes increased in east delhi

Alert: पूर्वी दिल्ली में बढ़ा मच्छरों का आतंक, लोग दिन में भी परेशान; अब तक 9 लोगों को हो चुका है डेंगू

Sun, 19 Apr 2026 03:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा फिरदौस आलम, दिल्ली
फिरदौस आलम, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Apr 2026 03:12 AM IST
सार

रात तो दूर लोगों को दिन में भी मच्छर काट रहे हैं। अब तक 9 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन
The menace of mosquitoes increased in east delhi
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनापार में मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। आलम यह है कि रात तो दूर, दिन में भी लोगों को मच्छर काट रहे हैं। लोगों का घरों में बैठना दूभर हो गया है। मच्छर काटने से लोगों के शरीर पर लाल रंग के निशान हो गए हैं। दावा है कि सफाई व्यवस्था चरमराने और कीटनाशक दवाओं के छिड़काव न होने से स्थानीय निवासियों में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी घातक बीमारियों का खतरा है। इसके बावजूद अधिकारी लापरवाह बने हैं।

विज्ञापन


आरोप है कि लोगों की शिकायतों के बावजूद वह राम नगर विस्तार, जगजीवन नगर, जगतपुरी, ईस्ट नत्थू कॉलोनी, मौजपुर, जाफराबाद, लक्ष्मी नगर, शकरपुर, मंडावली और पटपड़गंज जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में दवाओं का छिड़काव नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जब मामले को लेकर शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के दिल्ली नगर निगम के अधिकारी विशाल सोयाम और शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र वार्ड समिति के अध्यक्ष राम किशोर शर्मा से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन कॉल नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कचरे और पानी में पनप रहे मच्छर
लोगों ने बताया कि यमुनापार में स्थिति बेहद चिंताजनक है। आरोप है कि निगम के सफाई कर्मचारी नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठा रहे हैं, जिसके वजह से गलियों और नालियों में कचरा जमा हो रहा है। ऐसे में जमा कचरे और रुके हुए पानी में मच्छर पनप रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed