फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The maximum temperature may reach 31 degrees from today.

Delhi NCR News: आज से 31 डिग्री तक पहुंच सकता है अधिकतम तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। आज से तीन दिनों तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, 23, 25 और 26 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके बाद भी मौसम में तेजी से बदलाव होगा। 24 और 27 फरवरी को न्यूनतम तापमान 14 से 16 और 28 फरवरी को तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस तापमान होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो 26 फरवरी को 30 से 32 और 27 व 28 फरवरी को 31 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
----------------
रविवार को 28.8 डिग्री दर्ज हुआ अधिकतम तापमान
दूसरी ओर रविवार को दिनभर धूप खिली। हवा चलने से दिल्ली का मौसम खुशनुमा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिन अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रिज में 13, आया नगर में 12.2, लोधी रोड में 12 और पालम में 12.7 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed