फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The manager of the company's female employees in obscenity.

कंपनी की महिला कर्मचारी से मैनेजर ने की अश्लील हरकत

Thu, 24 Sep 2015 07:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 24 Sep 2015 07:49 PM IST
विज्ञापन
The manager of the company's female employees in obscenity.

साइबर सिटी में महिलाओं की सुरक्षा पर लगातार सवाल उठते जा रहे हैं। शहर में आए दिन महिलाओं पर अत्याचार और दुराचार के अपराधिक मामले बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


हाल ही में सउदी राजनयिक द्वारा नेपाली युवतियों को बंधक बनाकर शारीरिक शोषण के मामले से भी लोग सुरक्षा को लेकर सहमे हुए थे।

ताजा मामले में एयर फ्रांस कंपनी में काम करने वाली महिला ने अपने मैनेजर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बुधवार को डीएलएफ फेस-2 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

आहत युवती ने छोड़ नौकरी

The manager of the company's female employees in obscenity.

डीएलएफ फेस-3 साइबर हब में एयर फ्रांस कंपनी है। इसमें एक युवती 14 साल से काम कर रही थी। दो दिन पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी।

नौकरी छोड़ने के बाद उसने अपने मैनेजर अलीलॉफ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। जांच के दौरान पुलिस नौकरी छोड़ने के बाद इस घटना को संदिग्ध मान रही है।

महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कंपनी में अन्य कर्मचारियों का बयान लिया जा रहा है। एसीपी-क्राइम राजेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। दोषी पाये जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed