फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Maha Kumbh of sports will run from today till 23rd in JNU.

Delhi NCR News: जेएनयू में आज से 23 तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
आयोजन से परिसर में स्वस्थ खेल संस्कृति को बढ़ावा और छात्रों के बीच अनुशासन व सामूहिक भावना का होगा संचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में बुधवार से तीन दिवसीय खेल महोत्सव जेएनयू ओलंपिक 2.0 का शुभारंभ होने जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) जेएनयू इकाई के नेतृत्व में 23 जनवरी तक खेलों का आयोजन होगा। विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


एबीवीपी के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य परिसर में स्वस्थ खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और छात्रों के बीच अनुशासन व सामूहिक भावना का संचार करना है। जेएनयू ओलंपिक 2.0 के तहत खो–खो और एथलेटिक्स जैसी विभिन्न खेल विधाओं में छात्र-छात्राएं अपने कौशल को दिखाएंगे। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं बल्कि यह युवाओं में नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र प्रथम की भावना भी विकसित करते हैं। एबीवीपी जेएनयू इकाई अध्यक्ष मयंक पांचाल ने कहा कि ऐसे आयोजन से विश्वविद्यालय में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। खेलों के माध्यम से छात्रों को एक गौरवशाली और अनुशासित भविष्य की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed