{"_id":"56ec0d2d4f1c1bca3a8b4740","slug":"the-machine-has-become-an-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्शन मशीन बन गई है आप, आग में घी डाल रहे केजरीवाल : योगेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्शन मशीन बन गई है आप, आग में घी डाल रहे केजरीवाल : योगेंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 19 Mar 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस में बोलते योगेंद्र यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव ने सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर को लेकर कांग्रेस, भाजपा व आम आदमी पार्टी पर हमला बोला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंजाब चुनाव को लेकर जल विवाद पर तीनों राज्यों में अलग तरह की सियासत शुरू हो गई है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी दरकिनार किया जा रहा है।
पंजाब सरकार चुनाव जीतने के लिए किसानों की जमीन बांट रही है। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जमीन पर किसानों का हक बताकर आग में घी डालने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
योगेंद्र यादव के मुताबिक, दूसरे दलों की तरह एसवाईएल पर आप का स्टैंड ठीक नहीं है। यह पार्टी भी अब चुनावी मशीन हो गई है। वोट के लिए यह कुछ भी कर सकती है।
विज्ञापन
इस मामले में भाजपा, कांग्रेस व आप के राष्ट्रीय नेतृत्व को अपना रुख साफ करना होगा। पंजाब के लोगों की भावनाओं के साथ खेलना बंद होना चाहिए।