फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The latest list of Air Quality Index has shown a reduction of up to 15 percent in Delhi air pollution level

गोपाल राय ने पूछा, गंदगी वाले शहरों में सबसे ज्यादा शहर यूपी के ही क्यों? दिल्ली के प्रदूषण स्तर में 15 फीसदी तक की कमी

Wed, 17 Mar 2021 04:52 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 17 Mar 2021 04:52 PM IST
सार

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देकर, रेड लाइट पर इंजन बंद करने का अभियान चलाकर और पराली जलाने की घटनाओं में कमी लाकर प्रदूषण के स्तर में सुधार किया है...

विज्ञापन
The latest list of Air Quality Index has shown a reduction of up to 15 percent in Delhi air pollution level
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

एयर क्वालिटी इंडेक्स की ताजा सूची में दिल्ली के प्रदूषण स्तर में 15 फीसदी तक की कमी बताई गई है। वहीं, सबसे ज्यादा प्रदूषण वाली श्रेणी में उत्तर प्रदेश के कई शहर शामिल हैं। दिल्ली सरकार ने इसे अपने अच्छे कार्यों का नतीजा बताया है। सरकार ने कहा है कि दिल्ली वालों को साफ-स्वच्छ हवा उपलब्ध कराने के लिए अनेक प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन


पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एयर क्वालिटी इंडेक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि दिल्ली के प्रदूषण स्तर में 15 फीसदी की आई कमी उल्लेखनीय है और आने वाले समय में इसे और कम करने का प्रयास किया जा रहा है। गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देकर, रेड लाइट पर इंजन बंद करने का अभियान चलाकर और पराली जलाने की घटनाओं में कमी लाकर प्रदूषण के स्तर में सुधार किया है। इसके अलावा सार्वजनिक वाहनों के प्रयोग को बढ़ावा देकर भी लोगों को निजी वाहनों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि सरकार के इन कामों के कारण ही दिल्ली में प्रदूषण स्तर में कमी आई है और आने वाले समय में यह प्रयास और तेजी के साथ जारी रहेगा। इससे दिल्ली वालों को साफ-स्वच्छ हवा उपलब्ध हो सकेगी। गोपाल राय ने उत्तर प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देश में सबसे ज्यादा गंदे शहरों के मामले में उत्तर प्रदेश के ही शहर शामिल हैं। इसी से साफ हो जाता है कि देश की जनता अरविंद केजरीवाल के शासन को लगातार क्यों पसंद कर रही है। मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में अरविंद केजरीवाल सरकार की यह लोकप्रियता इसी तरह बरकरार रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed