फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The killing of the young man crushed brick, found dead in vacant plot

ईंट से कुचलकर युवक की हत्या, खाली प्लॉट में मिली लाश

Sat, 05 Dec 2015 10:48 PM IST
Updated Sat, 05 Dec 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
The killing of the young man crushed brick, found dead in vacant plot

करावल नगर इलाके में शनिवार सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव एक खाली प्लॉट में मिला। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान हैं।

विज्ञापन


परिवार वालों ने उसके दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार इमरान सपरिवार ओल्ड मुस्तफाबाद इलाके में रहता था। परिवार में उसकी पत्नी और तीन बेटी और एक बेटा है। इमरान के साथ ही उसके तीन भाई इरफान, रिजवान और सलमान व उसके परिवार वाले रहते हैं। वह रिजवान के अलमारी बनाने वाली फैक्टरी में पेंटर का काम करता था।

उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था

The killing of the young man crushed brick, found dead in vacant plot

सलमान ने बताया कि शुक्रवार शाम इमरान किसी से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। रात में वह घर नहीं आया। सुबह में उसके एक परिचित ने बताया कि इमरान भगत विहार स्थित एक खाली प्लॉट में पड़ा हुआ है।


सूचना मिलते ही सलमान वहां पहुंचा। इमरान औधे मुंह पड़ा था। उसे सीधा करने पर उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया।

आशंका जताई जा रही है कि उसकी ईट मारकर हत्या की गई है। परिवार वालों ने इमरान के कुछ दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि इमरान नशे का आदी था। करावल नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed