फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Karkari Mor-Shahdara route will become signal-free over a stretch of 2.13 kilometers

Delhi NCR News: कड़कड़ी मोड़-शाहदरा मार्ग 2.13 किलोमीटर सिग्नल फ्री होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन

मोहित शुक्ला
पूर्वी दिल्ली। कड़कड़ी मोड़ से शाहदरा के बीच वाहन चालकों को जल्द ही जाम से राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने 2.13 किलोमीटर लंबे भारतेन्दु हरिश्चंद्र मार्ग को सिग्नल फ्री करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस मार्ग पर जरूरत के अनुसार यू-टर्न विकसित किए जाएंगे ताकि यातायात लगातार चलता रहे।
यह योजना कड़कड़डूमा कोर्ट, डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान और क्रॉस रिवर मॉल जैसे महत्वपूर्ण स्थानों के लिए फायदेमंद होगी। विश्वास नगर, सूरजमल विहार, विवेक विहार और प्रीत विहार जैसे घनी आबादी वाले इलाकों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

यह सड़क पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। सिग्नल कम होने से वाहन चालकों का रुकने का समय घटेगा और जाम की स्थिति में सुधार होगा। 75बी एक्सटेंशन का यातायात नेटवर्क स्वामी दयानंद मार्ग से भी जुड़ा है। स्वामी दयानंद मार्ग पर भी चौराहों को सिग्नल फ्री करने की योजना पर काम चल रहा है। दोनों मार्गों पर बदलाव से कड़कड़ी मोड़ और शाहदरा के बीच आवाजाही सुगम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख संस्थानों और बाजारों को लाभ
कड़कड़डूमा कोर्ट और डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान इस मार्ग के आसपास स्थित हैं। इन संस्थानों में रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। क्रॉस रिवर मॉल और विश्वास नगर, सूरजमल विहार जैसे व्यावसायिक व रिहायशी इलाके भी इससे जुड़े हैं। सिग्नल फ्री व्यवस्था से इन सभी क्षेत्रों में आवाजाही आसान होगी। पीक आवर में लगने वाली कतारें भी कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed