कन्हैया का फेसबुक हैक, फोटो लगा लिखे अपशब्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजल शहादत दिवस और देशविरोधी नारे लगाने के मामले में शुरू हुए विवाद में गिरफ्तार जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार का फेसबुक अकाउंट हैक हो चुका है।
कन्हैया जेल में है और उनके फेसबुक वॉल पर शनिवार रात नौ बजे कारगिल हीरो का तिरंगे संग फोटो अपलोड हुआ है। वॉल पर अपशब्द भी पोस्ट किए गए हैं।
खास बात यह है कि सर्च इंजन गूगल में सात दिनों में सबसे अधिक सर्च कन्हैया कुमार को लेकर हुए हैं। जबकि फेसबुक के ट्रॉप ट्रेंड में छात्रसंघ अध्यक्ष का नाम शामिल है।
गिरफ्तारी के बाद हाइड हुआ था अकाउंट
जेएनयू स्टूडेंट इंटरनेट फ्रेंडली हैं। बेशक यहां पढ़ने वाले छात्र दूरदराज व पिछड़े वर्गों से हों, लेकिन हर छात्र बेबाकी से इंटरनेट पर अपनी सोच से धमक दिखाता है।
जेएनयू विवाद में कन्हैया का नाम आने से गिरफ्तारी के बाद शनिवार दोपहर तक कन्हैया कुमार का अकाउंट हाइड था, लेकिन शनिवार देर शाम अकाउंट शो होने लगा।
अकाउंट शो होते ही करीब नौ बजे फोटो अपलोड हो गया। हालांकि फोटो अपलोड के साथ ही यूजर्स बनाम वामपंथी छात्रों ने बता दिया कि अकाउंट हैक हो चुका है।
- संदीप शिवम लिखते हैं हैकर भाई साहब, आपसे ज्यादा देशभक्त हम हैं।
- अमित लिखते हैं आईडी हैक हो चुकी है।
कन्हैया का वीडियो फॉरेंसिक लैब भेजा
जेएनयू विवाद मामले में कन्हैया कुमार के वीडियो क्लिप की जांच की जाएगी। इस मामले को लेकर दिल्ली सरकार ने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (डीएम) को जांच करने का निर्देश दिया था। डीएम ने जारी वीडियो क्लिप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है।
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने राष्ट्रविरोधी नारा लगाया या नहीं इसे लेकर विवाद है। एक वीडियो क्लिप में उसे कुछ निजी चैनलों में शामिल दिखाया जा रहा है तो वहीं उसी क्लिप में उसे नारेबाजी करते हुए नहीं दिखाया जा रहा है।
क्लिप में कन्हैया के भाषण में कहीं भी देशद्रोह वाले भाषण नहीं है। लिहाजा यह प्रश्न उठने लगा है कि वीडियो में छेड़छाड़ तो नहीं की गई।
बताया जाता है कि इसी वीडियो की क्लिप देखकर ही दिल्ली पुलिस ने कन्हैया कुमार को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है। पहले तो पुलिस यह कहती रही कि कन्हैया कुमार के खिलाफ पर्याप्त सबूत है।
लेकिन बाद में यह कहा गया कि कन्हैया अगर जमानत मांगते हैं तो इसका विरोध नहीं किया जाएगा। अब फॉरेंसिक जांच के बाद यह साफ हो जाएगा कि वीडियो डॉक्टर्ड है या नहीं।