{"_id":"6a8efbaee4e7202c170ec17e","slug":"the-kamani-stage-will-be-decked-up-again-for-janmashtami-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152249-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जन्माष्टमी पर फिर सजेगा कमानी का मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जन्माष्टमी पर फिर सजेगा कमानी का मंच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। पांच दशक का सफर पूरा कर चुका श्रीराम भारतीय कला केंद्र का चर्चित नृत्य-नाट्य कृष्ण एक बार फिर जन्माष्टमी के अवसर पर दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में मंचित होने जा रहा है। 29 अगस्त से चार सितंबर तक होने वाले इस विशेष 50वें वर्ष के संस्करण में कृष्ण के गोकुल व वृंदावन के दिनों से लेकर राधा, कंस वध और महाभारत के विराट प्रसंग तक की कथा मंच पर उतारी जाएगी। भगवद्गीता के संदेश के जरिए कर्तव्य, नैतिक निर्णय व जिम्मेदार कर्म जैसे सवाल भी प्रस्तुति का हिस्सा होंगे।
मूल परिकल्पना सुमित्रा चरतराम ने कृष्ण अवतार के रूप में की थी। वर्तमान निर्देशन पद्मश्री शोभा दीपक सिंह कर रही हैं, जबकि कोरियोग्राफी शशिधरन नायर व राज कुमार शर्मा की है। संगीत में मुख्य रूप से सूरदास के सूरसागर के पदों को मूल ब्रजभाषा में प्रस्तुत किया जाएगा। करीब 2 घंटे 20 मिनट (मध्यांतर सहित) की इस प्रस्तुति के टिकट बुक माई शो पर उपलब्ध होंगे। आयोजन 29 अगस्त से चार सितंबर तक शाम 6:30 बजे, 30 अगस्त व 4 सितंबर को दोपहर 3 बजे होगा। संवाद