{"_id":"5eed42638ebc3e42d162c2cf","slug":"the-infected-woman-in-ghaziabad-ran-home-after-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस संक्रमित महिला के कारण सील हुआ अस्पताल, हंगामा कर भाग गई घर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस संक्रमित महिला के कारण सील हुआ अस्पताल, हंगामा कर भाग गई घर
Sat, 20 Jun 2020 04:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 20 Jun 2020 04:25 AM IST
सार
- महिला की अभी तक नहीं मिली दूसरी जांच रिपोर्ट
- महिला का मोबाइल भी है स्विच ऑफ और स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं उसका पता
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
विस्तार
जिस कोरोना संक्रमित महिला को अस्पताल में भर्ती करने के बाद पूरा अस्पताल सील करना पड़ा था, उसी महिला ने डिस्चार्ज करने को लेकर हंगामा कर दिया और जबरदस्ती घर चली गई। महिला को अस्पताल से ले जाने में उसके पति ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
महिला को अस्पताल से जाने से रोकने के लिए डॉक्टर, नर्स और सुरक्षाकर्मियों ने दूर से ही प्रयास किया लेकिन वह चिल्लाती हुई अस्पताल से भाग गई। महिला को ब्लड बैंक में कार्यरत एक कर्मचारी की सिफारिश पर भर्ती किया गया था। स्टाफ के पास अब उसका पता नही हैं।
विज्ञापन
अस्पताल से जाते ही महिला ने मोबाइल भी बंद कर लिया। एनीमिक (खून की कमी) महिला को आठ जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे तीसरे दिन खून चढ़ाया जा रहा था। 13 जून को बुखार होने पर कोरोना की जांच की गई तो वह संक्रमित मिली।
विज्ञापन
दूसरे सैंपल की क्रास जांच के लिए सैंपल मेरठ भेजा गया तो सैंपल डैमेज बताते हुए दूसरा सैंपल मांगा गया। बृहस्पतिवार को दूसरा सैंपल लेकर जांच को भेजा गया। इसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। रिपोर्ट आने से पहले ही महिला अस्पताल से भाग गई।
महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. दीपा त्यागी ने बताया कि महिला को रोकने का खूब प्रयास किया गया। सीएमओ को इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।