फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The illness was the victim became aware of himself Farhan

जिस बीमारी के लिए कर रहा था जागरूक खुद उसी का शिकार बन गया फरहान

Mon, 22 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
The illness was the victim became aware of himself Farhan
फरहान - फोटो : अमर उजाला

इसे महज इत्तफाक ही कहेंगे कि जिस डेंगू के लिए फरहान और उसके पिता डॉ. हबीब लोगों को जागरूक कर रहे थे, उसी डेंगू से फरहान जिंदगी की जंग हार गया। 

विज्ञापन


पिछले कई वर्षों से फरहान अपने पिता के साथ मिलकर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजित करवा रहा था। इसी 15 अगस्त को जामिया नगर स्थित नई बस्ती में फरहान ने डेंगू जागरूकता के लिए पिता के साथ एक कार्यक्रम किया था।
विज्ञापन


उसमें ‘डेंगू बचाव ही इलाज’ लिखे पर्चे बांटे थे। उस समय शायद किसी को भी नहीं पता था कि जिस बीमारी के प्रति मासूम लोगों को आगाह कर रहा है, वही बीमारी उसकी जिंदगी लील लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के साथ लगातार ले रहा था डेंगू जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा

The illness was the victim became aware of himself Farhan
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo

फरहान के पिता डॉ. हबीब-उर-रहमान ने बताया कि एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद उनकी मां ने कहा था कि वह मानवता की सेवा के लिए हमेशा काम करेंगे। लोगों में बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम करेंगे।

इसी बात पर अमल करते हुए वह पिछले कई वर्षों से हमेशा बीमारियों व उनसे बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। महज चार वर्ष की उम्र से फरहान ने अपने पिता के साथ इस तरह के कार्यक्रमों में जाना शुरू कर दिया था। पिछले कुछ दिनों से डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए फरहान अपने पिता के साथ मिलकर जगह-जगह कार्यक्रम में हिस्सा ले रहा था। 

11 अगस्त से उसे हल्का बुखार था। 15 अगस्त को स्कूल की छुट्टी होने की वजह से फरहान ने अपने पिता से नई बस्ती में कार्यक्रम करने के लिए कहा। फरहान ने घर-घर जाकर पर्चे भी बांटे थे। इसके अगले ही दिन उसकी तबीयत बिगड़ी और रविवार को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed