फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protests against reservation continued despite the rain; police turned back demonstrators who had reached Jantar Mantar.

Delhi NCR News: बारिश में भी नहीं थमा आरक्षण विरोध, जंतर मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लौटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। आरक्षण के विरोध में प्रदर्शनकारी सोमवार को एक बार फिर जंतर मंतर पहुंचे। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी यहां पहुंचे। अनुमति नहीं होने के कारण दिल्ली पुलिस ने उन्हें मौके पर रुकने नहीं दिया और समझाकर वापस भेज दिया। सोमवार को जंतर मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। कई जगह बैरिकेड लगाए गए। पुलिस ने आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी और प्रदर्शनकारियों को एक जगह जमा होने से रोका।


बारिश के बीच कुछ समय के लिए जंतर मंतर के आसपास भीड़ बढ़ गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद बल की मदद से स्थिति को संभाला और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटने के लिए कहा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। इसके बाद पुलिस की समझाइश पर प्रदर्शनकारी वहां से लौट गए। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, वे आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग कर रहे हैं। आरक्षण का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति होना चाहिए। उन्होंने सरकार से आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा करने और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इसका लाभ देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed