फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The house is guarded by raping a Widow.

घर में पहरा लगाकर विधवा महिला से किया रेप

Sun, 23 Aug 2015 07:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 23 Aug 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
The house is guarded by raping a Widow.

खंड के गांव पटपड़बास की महिला ने अपने ही रिश्तेदार पर रेप का आरोप लगाया है। महिला ने पुन्हाना पुलिस को शिकायत दी है।

विज्ञापन


जिसमें बताया गया कि दुष्कर्म के बाद किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर जांच शुरू कर दी है।

महिला के मुताबिक उसके पति की करीब चार साल पहले मृत्यु हो गई थी। उसके 6 बच्चे हैं। 19 अगस्त को सभी आरोपी घर पर आए थे।

रेप के दौरान दरवाजे पर देते रहे पहरा

The house is guarded by raping a Widow.

रिश्तेदार होने की वजह से उसने उन्हें खाना खिलाया। वे दूसरे घर में सो गए। महिला का कहना है कि रात में एक आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया।

शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला के अनुसार इस दौरान दो अन्य आरोपी दरवाजे पर खडे़ रहे।

महिला ने बताया कि सुबह उसने सारी बात अपने देवर और जेठ को बताई। महिला का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed