फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The High Court asked the ministry, BSF jawan steps taken in the case of video over food?

गृह मंत्रालय बताए BSF जवान के वीडियो मामले में क्या कदम उठाए : हाईकोर्ट

Wed, 18 Jan 2017 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jan 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
The High Court asked the ministry, BSF jawan steps taken in the case of video over food?
file photo - फोटो : अमर उजाला

हाईकोर्ट ने बीएसएफ जवानों को खराब गुणवत्ता वाला भोजन देने के मामले में गृह मंत्रालय व अर्द्ध सैनिक बलों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अदालत ने मंत्रालय को स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया पर चर्चित हुई बीएसएफ जवान के भोजन को लेकर वीडियो के मामले में क्या कदम उठाए है।

विज्ञापन


मुख्य न्यायधीश जी.रोहिणी व न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा की खंडपीठ ने गृह मंत्रालय को निर्देश दिया कि इस वीडियो के बाद की गई जांच व उठाए गए कदमों संबंधी रिपोर्ट पेश की जाए। खंडपीठ पूर्व सैनिक पूरनचंद आर्य द्वारा इस मुद्दे पर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है। याची ने अदालत गृहमंत्रालय व अर्द्ध सैनिक बलों से इस मुद्दे पर जवाब तलब करने की मांग की है। 
विज्ञापन



खंडपीठ ने गृह मंत्रालय के अलावा अर्द्ध सैनिक बल बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, असम राइफल को भी नोटिस जारी कर दायर याचिका पर जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। अदालत ने मामले की सुनवाई 27 फरवरी तय की है। संक्षित सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के अधिवक्ता ने कहा इस वीडियो के सामने आने पर जांच के निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा गृह मंत्रालय ने पहले इस प्रकार के मामलों को रोकने के लिए उचित कदम उठा लिए है। ऐसे में याचिका पर सुनवाई का कोई औचित्य नहीं है। अदालत ने कहा आप अगली सुनवाई के दौरान विस्तृत जांच रिपोर्ट पेश करे। याची ने 9 जनवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हुए बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव का वीडियो का हवाला देते हुए दावा किया है कि बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को खराब गुणवत्ता का खाना दिया जा रहा है।



याची के वकील अभिषेक कुमार चौधरी ने अदालत से गृहमंत्रालय व अर्द्ध सैनिक बलों को राशन मुहैया कराने व उनके लिए खाना बनाने की क्या तरीका है इस बारे में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश देने का आग्रह किया। बीएसएफ जवान की ने वीडियो में तेज बहादुर ने अपना खाना दिखाते हुए आरोप लगाया है कि उसे दाल के नाम पर हल्दी में उबला पानी दिया जा रहा है। उन्हें रोटी जली हुई दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed