{"_id":"4eb0bb73b627586bca9588772af1c549","slug":"the-high-court-admitted-a-pil-against-fee-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस वृद्धि के खिलाफ हाईकोर्ट ने स्वीकार की जनहित याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस वृद्धि के खिलाफ हाईकोर्ट ने स्वीकार की जनहित याचिका
अमर उजाला, वैशाली
Updated Sat, 26 Jul 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीस वृद्धि के खिलाफ अभिभावकों की लड़ाई अब और मजबूत होगी। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने सेठ आनंद राम जयपुरिया पैरेंट्स एसोसिएशन की जनहित याचिका स्वीकार कर ली। कुछ समय पहले अभिभावक एसोसिएशन की ओर से हाईकोर्ट में फीस वृद्धि के मामले पर याचिका दायर की गयी थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को हाईकोर्ट की बेंच ने अभिभावकों की याचिका को जनता से जुड़ा मुद्दा बताया। याचिका में मांग की गई है कि सरकार को निर्देश दिए जाएं कि वे स्कूलों को अभिभावकों से अत्यधिक फीस लेने से रोकें। बेंच की ओर से कहा गया कि रिट की दलीलों से साफ है कि याचिका छात्रों के भविष्य से संबंधित है।
विज्ञापन
साथ ही माना गया है कि याचिकाकर्ता का रिट में कोई स्वार्थ नहीं है। कोर्ट की ओर से इसे जनहित याचिका के रूप में स्वीकार किया जाता है। अभिभावकों ने इसे सकारात्मक कदम बताया है।
विज्ञापन
अभिभावकों का कहना है कि जनहित याचिका में छात्रों के भविष्य का ख्याल रखा जाएगा। उन्हें उम्मीद है कि कोर्ट फीस कम करने के निर्देश स्कूलों को देगा।